ETV Bharat / state

SMS मेडिकल कॉलेज का नया कीर्तिमान, 300 रोबोटिक सर्जरी पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

SMS मेडिकल कॉलेज के सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग ने नॉर्वे के एनआरआई मरीज की सर्जरी के साथ 300 रोबोटिक सर्जरी पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया.

SMS मेडिकल कॉलेज
रोबोटिक सर्जरी करने वाली डॉक्टोरं की टीम (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 26, 2026 at 3:32 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: सवाईमान सिंह मेडिकल कॉलेज की सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग ने 300 रोबोटिक सर्जरी पूरी कर नई उपलब्धि हासिल की है. विभाग की पहली रोबोटिक सर्जरी 13 मार्च 2023 को डॉ. राजेंद्र मंडिया द्वारा सफलतापूर्वक की गई थी. इसके बाद बीते दिन अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 300वीं रोबोटिक सर्जरी डॉ. शालू गुप्ता तथा डॉ. पंकज पोरवाल के नेतृत्व में सर्जिकल टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई.

एनेस्थीसिया टीम में डॉ. सुशील भाटी, डॉ. इन्दु तथा डॉ. सुनील चौहान शामिल रहे, जिनके सहयोग से ऑपरेशन सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. यह जटिल सर्जरी 47 वर्षीय नॉर्वे के एनआरआई मरीज की गई, जो पिछले 4 महीनों से ऊपरी पेट में सूजन की शिकायत से परेशान थे. जांच के बाद उनमें अम्बिलिकल हर्निया (Umbilical Hernia) विद डाइवेरिकेशन ऑफ रेक्टाई (Divarication of Recti) का पता चला. विस्तृत जांच के बाद मरीज की रोबोटिक TARUP (Transabdominal Retro-Muscular Umbilical Prosthetic Repair) ऑपरेशन किया गया, जो पूर्णतः सफल एवं बिना किसी जटिलता के सम्पन्न हुआ.

इसे भी पढ़ें- जयपुर के एसएमएस अस्पताल में डायाफ्रामेटिक इवेंट्रेशन की सफल रोबोटिक सर्जरी

विशेष रोबोट शामिल: SMS अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी से हर्निया सर्जरी, अपर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (Upper GI) सर्जरी तथा कोलोरेक्टल सर्जरी सहित अनेक जटिल शल्य क्रियाएं सफलतापूर्वक की गई हैं. वर्ष 2023 में विभाग द्वारा एक राष्ट्रीय रोबोटिक सर्जरी सम्मेलन भी आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर से प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने भाग लिया था और LIVE रोबोटिक सर्जरी का प्रदर्शन किया गया था. इस सम्मेलन ने संस्थान को अकादमिक और तकनीकी उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में स्थापित किया. Da Vinci Xi रोबोटिक सिस्टम अपनी विशिष्ट तकनीकी खूबियों के लिए विश्व-प्रसिद्ध है, जिनमें हाई-डेफिनिशन 3-डी विजन, सात डिग्री की स्वतंत्रता वाले कलाईनुमा उपकरण, बेहतर एर्गोनॉमिक्स तथा मल्टी-क्वाड्रेंट एक्सेस शामिल हैं. ये विशेषताएं जटिल कोलोरेक्टल एवं अपर GI सर्जरी में अत्यधिक उपयोगी सिद्ध हुई हैं.

रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को फायदा: इस अवसर पर सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग की अध्यक्ष (HOD) डॉ. रिचा जैन ने कहा कि सरकारी योजना के अंतर्गत 300 रोबोटिक सर्जरी का सफलतापूर्वक पूर्ण होना यह सिद्ध करता है कि अत्याधुनिक तकनीक को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में प्रभावी रूप से अपनाया जा सकता है, जिससे मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित उपचार प्राप्त होता है।रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को कम रक्तस्राव, कम दर्द, कम समय तक अस्पताल में भर्ती तथा शीघ्र स्वस्थ होने जैसे लाभ प्राप्त हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- RUHS का कमाल: दुनिया में पहली बार ANSD वाले बच्चे की AIM तकनीक से सफल सर्जरी