ETV Bharat / state

SMS अस्पताल में मेडिकल ज्यूरिस्ट विभाग के HOD ने दी जान, कुछ समय से तनाव में थे

मंगलवार को परिवार के लोग शादी समारोह में गए हुए थे. घर पर वह अकेले थे और इसी दौरान उन्होंने घटना को अंजाम दिया.

मृतक डॉक्टर की फाइल फोटो
मृतक डॉक्टर की फाइल फोटो (जयपुर पुलिस)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 8, 2026 at 12:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर : एसएमएस अस्पताल के मेडिकल ज्यूरिस्ट विभाग के एचओडी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर और मेडिकल ज्यूरिस्ट विभाग के एचओडी डॉ. नंदलाल डिसानिया ने झोटवाड़ा इलाके में स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सवाई मानसिंह अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आ पाएगी. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

एसीपी झोटवाड़ा शिवकुमार भारद्वाज ने बताया कि झोटवाड़ा थाना इलाके में कांटा चौराहे के पास सवाई मानसिंह अस्पताल के मेडिकल ज्यूरिस्ट विभाग के एचओडी डॉ. नंदलाल डिसानिया के आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जानकारी में सामने आया कि मंगलवार रात को परिवार के लोग शादी समारोह में गए हुए थे. घर पर वह अकेले थे और इसी दौरान उन्होंने घटना को अंजाम दिया.

पढे़ं. SMS अस्पताल के संविदा कर्मी ने की आत्महत्या, मांगों पर प्रशासन और परिजनों में नहीं बनी सहमति

आत्महत्या के कारण अज्ञात : देर रात को परिवार के लोग घर पर आए तो उनके होश उड़ गए. तुरंत उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद डॉक्टर डिसानिया के शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति सामने आ पाएगी. पुलिस की ओर से घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है. एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए गए हैं. परिवार के लोगों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि डॉक्टर नंदलाल डिसानिया कुछ समय से तनाव में चल रहे थे. डॉक्टर डिसानिया के दो बेटियां और एक बेटा है. सवाई मानसिंह अस्पताल में सेवाएं देते उन्हें करीब 30 साल हो चुके हैं. वर्तमान में वह मेडिकल ज्यूरिस्ट विभाग के एचओडी के पद पर थे. डॉक्टर डिसानिया की मौजूदगी में करीब दो महीने पहले सवाई मानसिंह अस्पताल में अत्याधुनिक लैब शुरू हुआ था.