ETV Bharat / state

आईआईटी आईएसएम धनबाद में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन की शुरुआत, 36 घंटे तक चलेगा इनोवेशन का मैराथन

आईआईटी आईएसएम धनबाद में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन की शुरुआत हो गयी है, जो 36 घंटे तक चलेगा.

IIT ISM Dhanbad
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 8, 2025 at 3:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: आईआईटी आईएसएम धनबाद में सोमवार को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) की शुरुआत हुई. केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित इस हैकाथॉन में देशभर से आए लगभग 160 प्रतिभागी अगले 36 घंटों तक लगातार विभिन्न वास्तविक समस्याओं पर नवाचार आधारित समाधान विकसित करेंगे. वहीं मौजूद जजों द्वारा प्रतिभागियों को दिए गए पांच प्रकार की चुनौतियों पर उनकी टीमों द्वारा प्रस्तुत समाधान का मूल्यांकन किया जाएगा. सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को 1.25 लाख रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

आईआईटी आईएसएम के प्रोफेसर सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 का ग्रैंड फिनाले देशभर में 8 और 9 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा. यह शिक्षा मंत्रालय के नवाचार प्रकोष्ठ और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा आयोजित, विद्यार्थियों पर केन्द्रित देश का सबसे बड़ा नवाचार कार्यक्रम माना जाता है. AICTE चेयरमैन टी.जी. सीथाराम भी कार्यक्रम से जुड़ नवाचारों और तकनीकी प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं.

जानकारी देते आईआईटी आईएसएम के प्रोफेसर (Etv Bharat)

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की तकनीकी क्षमताओं को बढ़ावा देते हुए सरकारी और औद्योगिक क्षेत्रों की जटिल चुनौतियों का समाधान तलाशना है. देश भर के कुल 160 छात्र हैकथॉन में शामिल हैं. मिनिस्ट्री ऑफ झारखंड की तरफ से छात्रों को 5 प्रकार के प्रॉब्लम दिए गए हैं. जिन्हें बेहतर आइडिया के साथ समाधान करना है. कृषि, शिक्षा और गांव में आने वाली समस्याओं के साथ-साथ अन्य प्रॉब्लम इन्हें दी गई है.

उनका समाधान कर देश को आगे बढ़ाने की दिशा में यह सक्रिय भूमिका निभाएंगे. 15 ज्यूरी मेंबर हैं, जो इन्हें जज करने के लिए हैं. हर प्रॉब्लम को तीन ज्यूरी मेंबर जज करेंगे. आखिर में एक विनर होंगें. जिन्हें 1 लाख 25 राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी. 160 छात्रों को पांच समस्याओं को लेकर विभाजित किया गया है. पांच प्रॉब्लम में हर एक के लिए बेहतर आइडिया को पुरस्कृत किया जाना है.

यह भी पढ़ें:

वैदिक मंत्रों से शुरू हुआ आईआईटी-आईएसएम का शताब्दी स्थापना सप्ताह, संस्थान तकनीक में करेगा देश का नेतृत्व

3 दिसंबर से IIT-ISM के शताब्दी स्थापना सप्ताह का आगाज, PM के प्रधान सचिव और गौतम अडाणी समारोह में करेंगे शिरकत

IIT-ISM धनबाद में "माइनिंग एंड एनवायरनमेंट–क्वो वाडिस 2070" विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार, विशेषज्ञों ने सस्टेनेबल माइनिंग पर दिया जोर