ETV Bharat / state

जयपुर में खुलेगा स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, मंत्री राठौड़ बोले- वैश्विक रोजगार की राह खोलेगा

SIIC in Jaipur- उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर वैश्विक रोजगार की राह खोलेगा.

Minister Rajyavardhan Rathore
उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 16, 2026 at 5:34 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: भारत सरकार ने जयपुर के महात्मा गांधी गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज इंस्टीट्यूट में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर 'एसआईआईसी' की स्थापना को मंजूरी दी है. SIIC का मकसद भारतीय युवाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें विदेशी नौकरी के लिए तैयार करना और उनकी कमाई व करियर के अवसर बढ़ाना है. स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बयान जारी कर केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि जयपुर में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना प्रदेश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी.

उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे वैश्विक स्तर पर रोजगार प्राप्त करने के लिए सक्षम बनेंगे. उन्होंने कहा कि आज के समय में कौशल आधारित शिक्षा और प्रशिक्षण युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

दिल्ली में उठाया था विषय : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के प्रयासों का ही परिणाम है कि केंद्र सरकार ने जयपुर में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर एसआईआईसी की स्थापना को मंजूरी दी है. हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस विषय को उठाया था. केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की और आभार व्यक्त किया.

पढ़ें : 'दिव्यांगों के लिए रैंप बनाओ, भले ही पैसे मेरे से ले लो', अधिकारियों पर भड़के मंत्री राज्यवर्धन राठौड़

उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया मिशन के माध्यम से देशभर में युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जयपुर में एसआईआईसी की स्थापना उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है. यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के मजबूत समन्वय का परिणाम है.

डबल इंजन सरकार युवाओं को नई संभावनाओं से जोड़ने और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है. इस पहल को साकार करने में सहयोग के लिए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से ही इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिल सकी है.

इससे होने वाले प्रमुख फायदे :

  • विदेशों में रोजगार के अवसर - SIIC में युवाओं को ऐसी स्किल्स सिखाई जाएंगी जिनकी मांग विदेशों में अधिक है. इससे उन्हें दूसरे देशों में नौकरी पाने में आसानी होगी.
  • अंतरराष्ट्रीय मानकों की ट्रेनिंग - ट्रेनिंग ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार होगी, ताकि भारतीय युवाओं की स्किल्स विदेशों की जरूरतों से मेल खाएं.
  • भाषा और संस्कृति की तैयारी - विदेश जाने वाले युवाओं को भाषा, संस्कृति और कार्य वातावरण की भी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उन्हें वहां एडजस्ट करने में आसानी होगी.
  • सुरक्षित और वैध रोजगार - सरकार के माध्यम से जाने पर युवाओं को फर्जी एजेंटों और धोखाधड़ी से बचाव मिलेगा और उन्हें सुरक्षित रोजगार मिलेगा.
  • राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को फायदा - विदेशों में काम करने वाले भारतीय युवाओं से आने वाला विदेशी मुद्रा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा.