ETV Bharat / state

युवाओं को मिलेगा AI और डिजिटल दक्षता का वरदान, कौशल विकास मिशन ने 6 संस्थाओं के साथ किया MoU

समझौतों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केवल किताबी या तकनीकी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें संवाद कौशल, आत्मविश्वास और रचनात्मकता से लैस करना है.

कौशल विकास मिशन ने 6 संस्थाओं के साथ किया MoU.
कौशल विकास मिशन ने 6 संस्थाओं के साथ किया MoU. (Photo Credit; UP SKILL DEVELOPMENT MISSION)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 8:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने राज्य के युवाओं को फ्यूचर-रेडी यानी भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक पहल की है. मिशन ने तकनीकी दक्षता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, परफॉर्मिंग आर्ट्स और सॉफ्ट स्किल्स जैसे क्षेत्रों में युवाओं को सशक्त बनाने के लिए 6 प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

मिशन निदेशक पुलकित खरे और संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार की उपस्थिति में हुए इन समझौतों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केवल किताबी या तकनीकी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें संवाद कौशल, आत्मविश्वास और रचनात्मकता से लैस करना है. योगी सरकार की यह पहल युवाओं को वैश्विक बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार करेगी.

​इन संस्थाओं के साथ हुई साझेदारी और उनके लाभ : ​साझेदारी से युवाओं के लिए परफॉर्मिंग आर्ट्स और कला-आधारित रोजगार के नए द्वार खुलेंगे. रचनात्मकता और मंच कला को अब स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा.

​ओरैकल: डिजिटल लर्निंग पार्टनर के रूप में ओरैकल युवाओं को ऑनलाइन कोर्सेज के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर की डिजिटल दक्षता प्रदान करेगा.

​द अप्रेंटिस प्रोजेक्ट: अयोध्या मंडल के युवाओं को AI और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकों से परिचित कराया जाएगा, ताकि वे बदलते तकनीकी युग में पीछे न रहें.

​फाउंडेशनल एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स (प्रयागराज व वाराणसी मंडल): यहां के युवाओं के लिए इंग्लिश स्पीकिंग, क्रिटिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसे कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

​रैना एजुकेशन फाउंडेशन: यह संस्था सॉफ्ट स्किल्स, हार्ड स्किल्स और माइक्रो-इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों की शिक्षा और वास्तविक कार्यक्षेत्र के बीच की दूरी को कम करने का काम करेगी.

​मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन: ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम के जरिए यह संस्था प्रशिक्षकों को संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास और AI के मूल सिद्धांतों में पारंगत बनाएगी, जिसका लाभ अंततः छात्रों को मिलेगा.

यह भी पढ़ें : भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे...केजरीवाल के बरी होने पर अखिलेश यादव का तंज