ETV Bharat / state

लखनऊ में खेत में मिला नरकंकाल; DNA जांच के लिये भेजा गया, अमेठी में गोमती नदी में मिला युवक का शव

​थाना प्रभारी नगराम विवेक कुमार के मुताबिक, डीएनए जांच और पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है.

मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारी
मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारी (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 7, 2026 at 3:49 PM IST

|

Updated : January 7, 2026 at 4:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ/अमेठी : अमेठी के नगराम थाना क्षेत्र स्थित कुबहरा गांव में बुधवार को सरसों के खेत से नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. कंकाल मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगराम पुलिस और एसीपी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. वहीं दूसरी ओर अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में बुधवार को गोमती नदी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया.

थाना प्रभारी नगराम विवेक कुमार का कहना है कि आधिकारिक शिनाख्त और मौत की असल वजह जानने के लिए डीएनए जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सहारा लिया जाएगा. पुलिस कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है.

नरकंकाल मिलने के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने डीएनए जांच और पोस्टमार्टम के लिये भेजा है. पुलिस को नरकंकाल के पास से एक साड़ी भी मिली है. ​

वहीं दूसरी ओर घटना स्थल पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने महिला का नरकंकाल होने का दावा किया. इस बाबत महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. नरकंकाल मिलने की खबर मिलते ही कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया.

थाना प्रभारी नगराम विवेक कुमार के मुताबिक, शव पूरी तरह से नरकंकाल में तब्दील हो चुका है. नरकंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम और डीएनए जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस अब महिला के लापता होने के दिन की कॉल डिटेल का पता लगा रही है और आस-पास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.

अमेठी में गोमती नदी में मिला शव : बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के खेम मऊ मल्लाहन का पुरवा के पास बुधवार को गोमती नदी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान गांव के रमेश कुमार (45) के रूप में हुई है. बताया जा रहा कि युवक कल रात में अपने घर से निकला था. जानकारी के बाद पुलिस के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे. थानाध्यक्ष बाजार शुकुल विवेक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है. फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया है. घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है.


यह भी पढ़ें : बहराइच सड़क हादसों में तीन की मौत; लखनऊ में बेकाबू कार की टक्कर से तीन पुलिसकर्मी घायल

Last Updated : January 7, 2026 at 4:02 PM IST