सियान गुड़ी डे केयर सेंटर में बुजुर्ग को मिल रही सुविधाएं, मेडिकल फैसिलिटी के साथ दूर कर रहे अकेलापन
अंबिकापुर में समाज कल्याण विभाग ने सियान गुड़ी डे केयर सेंटर खोला है.इस सेंटर में बुजुर्ग सर्वसुविधा के साथ अकेलापन दूर कर रहे हैं.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : June 11, 2026 at 8:28 PM IST
सरगुजा : भाग दौड़ के जीवन में परिवार एकल होते जा रहे है, ऐसे में जब बच्चे काम धाम में व्यस्त होते हैं तो उस घर के बुजुर्ग अकेलापन महसूस करते हैं. नतीजन वो अवसाद और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से जूझने लगते हैं. सीनियर सिटिजन के इस अकलेपन को दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग ने एक नवाचार किया है. इसके तहत सियान गुड़ी नाम से एक डे केयर सेंटर खोला गया है. तो अगर आप भी नौकरी पेशा हैं और घर में बुजुर्ग अकेले बोर होते हैं तो जान लीजिए की इस डे केयर सेंटर में क्या खास है.
सियान गुड़ी की व्यवस्थाओं का जायजा
ईटीवी भारत ने सियान गुड़ी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो यहां कई तरह की बेहतर सुविधाए देखने को मिली. डेकेयर सेंटर में बाहर गार्डन और खुला स्पेस है जहां बैठक व्यवस्था में अखबार पढ़ने की सुविधा है.अंदर फिजियोथेरेपी कक्ष, 25 बेड का विश्राम कक्ष, इनडोर खेल जैसे कैरम, शतरंज, लूडो खेल की सुविधा है. म्यूजिक सिस्टम, म्यूजिक टीचर और इंस्ट्रूमेंट्स की भी व्यवस्था है.
मेडिकल हेल्प की भी है सुविधा
सीनियर सिटिजन के रुटीन चेकप के लिए एक नर्स और फिजियोथेरेपिस्ट की भी नियुक्ति की गई है. सुबह में नाश्ता, दोपहर में भोजन और शाम को चाय नाश्ता या जैसा आहार वो लेना चाहे उसकी भी सुविधा यहां पर की गई है.यहां आने वाले बुजुर्गों से भी हमने बात की. जो यहां आकर बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि घर में अकेले ठीक नही लगता था, बच्चे काम में चले जाते हैं तो अकेले बोर हो जाते थे.

यहां आकर बहुत अच्छा लगता है. यहां सभी परिवार जैसे हो गए हैं. हम साथ में खेलते हैं, भजन करते हैं, बढ़िया खाना भी मिलता है. ये बहुत अच्छी योजना है- रामचरण शर्मा, बुजुर्ग
सेंटर की संचालिका रीता अग्रवाल ने बताया कि सीनियर सिटिजन का एकाकीपन दूर करने के लिए शासन ने ये डे केयर सेंटर शुरू किया है. यहां पर फिजियोथेरेपी कक्ष, 25 बेड का विश्राम कक्ष, इनडोर खेल जैसे कैरम, शतरंज, लूडो जैसे खेल की सुविधा है.

म्यूजिक सिस्टम, म्यूजिक टीचर और इंस्ट्रूमेंट्स की भी व्यवस्था है. सीनियर सिटिजन के रूटीन चेकप के लिए एक नर्स और फिजियोथेरेपिस्ट की भी नियुक्ति की गई है. सुबह नाश्ता दोपहर में भोजन और शाम को चाय नास्ता या जैसा आहार वो लेना चाहे वो दिया जाता है- रीता अग्रवाल, संचालिका
समाज कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीके उइके ने बताया कि समाज कल्याण विभाग ने सियान गुड़ी खोला है. यहां बुजुर्गो का अकेलापन दूर हो सके इसके लिए प्रयास किया जा रहा है.

यहां मनोरंजन के साथ, सांस्कृतिक गतिविधियों का भी संचालन किया जा रहा है. उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए नियमित जांच और फिजियोथेरेपी की भी व्यवस्था है- वी के उइके, डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण विभाग
आपको बता दें कि सियान गुड़ी के संचालन के लिए बजट जिला स्तर पर खर्च किया जाएगा. कलेक्टर के निर्देश और निराश्रित मद, सीएसआर और डीएमएफ से बजट की व्यवस्था की जाएगी.
ऑटोमोबाइल शोरूम में लगी आग, तीसरी मंजिल तक फैली, बड़ा नुकसान
जलाशयों में छलका भरोसा! दो साल बाद आधे से ज्यादा भरे बांध, सिंचाई को मिला बड़ा सहारा

