यूपी के विश्वविद्यालयों में अधिकारियों के तबादले; कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक बदले, जानिये कहां मिली तैनाती?
छह कुल सचिव और परीक्षा नियंत्रक, पांच सहायक कुलसचिव और तीन उपकुल सचिवों का तबादला.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : May 30, 2026 at 11:03 PM IST
लखनऊ : उच्च शिक्षा विभाग ने शनिवार की शाम छह कुल सचिव और परीक्षा नियंत्रक, पांच सहायक कुलसचिव और तीन उपकुल सचिवों का तबादला कर दिया है. साथ ही स्थानांतरण किए गए अधिकारियों से वर्तमान तनाती स्थल से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार तत्काल ग्रहण कर सूचना शासन को उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए गए हैं. यह आदेश उच्च शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा जारी किये गये हैं.
उप कुलसचिव के तबादले : जारी आदेश के मुताबिक, प्रमोद कुमार मिश्रा को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, कैलाश बिंद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विद्यालय आगरा से छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, सुनील कुमार सरोज मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर संप्रति संबध वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद स्थानांतरण किया गया है.


अमृत लाल को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद, परीक्षा नियंत्रक से कुल सचिव महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ बनाया गया. वहीं, केश लाल को कुल सचिव, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से काशी नरेश विश्वविद्यालय भदोही में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात किया गया है. इसके अलावा संजीव कुमार सिंह को महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद में परीक्षा नियंत्रक के पद पर स्थानांतरित किया गया है. वहीं, अनिल कुमार यादव को कुल सचिव चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से परीक्षा नियंत्रक महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली बनाया गया है.
सहायक कुल सचिव स्थानांतरण : जारी आदेश के मुताबिक, सत्येंद्र अग्रवाल को मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर से डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, डा. संदीप सिंह वर्तमान तैनाती स्थल डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, नित्यानंद दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़, प्रेमचंद को मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, बजरंगबली को प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में सहायक कुल सचिव के पद पर तैनात किया गया है.
यह भी पढ़ें : BHU को चार साल बाद मिले स्थाई कुलसचिव और परीक्षा नियंता, इन नामों पर मुहर

