ETV Bharat / state

सिवान में 20 लाख सोना लूट के आरोपी का एनकाउंटर, दोनों घुटनों में लगी गोली

बिहार के सिवान में पुलिस की टीम ने एनकाउंटर में बदमाश अंकित कुमार को दबोच लिया है, उसके दोनों घुटनों में गोली लगी है. पढ़ें

Siwan police encounter
सिवान में एनकाउंटर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 18, 2026 at 9:53 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सिवान: बिहार के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. एनकाउंटर में सोना लूटकांड के एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है. जिसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है.

सिवान में एनकाउंटर : गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी श्रीनिवास सिंह के पुत्र अंकित कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार अंकित 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित एक सोना दुकान में हुई करीब 20 लाख रुपये की लूट की घटना में शामिल था.

Siwan police encounter
एनकाउंटर में बदमाश अंकित कुमार पकड़ा गया (ETV Bharat)

सोना लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल : सिवान पुलिस के मुताबिक, टीम को आरोपी की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई. आरोपी अंकित अपने एक साथी के साथ सिवान की आ रहा था. तभी उसने पुलिस को देख गोली चला दी.

गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा : इसी दौरान पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की. पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपी के दोनों घुटनों में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. जिसके बाद पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Siwan police encounter
सिवान में 20 लाख सोना लूट के आरोपी का एनकाउंटर (ETV Bharat)

आरोपी के पैरों में लगी गोली, पटना रेफर : घटना के बाद उसे पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि गोली आरोपी के घुटनों को पार गई थी. जिसके बाद उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं.

''पुलिस को सूचना मिली थी कि सोना लूटकांड का आरोपी मैरवा की तरह आ रहा है. जिसके बाद पुलिस की टीम सतर्क हो गई. इस दौरान तितरा बाजार के पास पुलिस को देख फायरिंग की गई, जवाबी कार्रवाई पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.'' - पूरन कुमार झा, एसपी, सिवान

ये भी पढ़ें : बिहार में एनकाउंटर, सिवान में हर्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव ढेर

ये भी पढ़ें : रात के 3 बजे सिवान की सड़कों पर अचानक बरसने लगी गोलियां, छोटू यादव का एनकाउंटर

ये भी पढ़ें : हैदराबाद लूटकांड के आरोपी का बिहार में एनकाउंटर, सिवान पुलिस ने दो अपराधियों को मारी गोली

ये भी पढ़ें : बिहार में फिर बड़ी वारदात, ज्वेलर्स की दुकान से 25 लाख की लूट

ये भी पढ़ें : बिहार में ज्वैलरी शॉप से 30 लाख की बड़ी लूट, 12 राउंड फायरिंग से थर्राया बाजार