ETV Bharat / state

सिरसा के पंजुआना गुरुद्वारा में चोरी, जूतों सहित गुल्लक ले भागा चोर, मचा हड़कंप

पंजुआना गुरुद्वारा में चोर ने देर रात जूते सहित गुल्लक चोरी कर ली.

sirsa Panjwana Gurudwara Theft case
सिरसा के पंजुआना गुरुद्वारा में चोरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 12, 2026 at 1:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिरसा: जिले के पंजुआना गांव के गुरुद्वारा सिंह सभा में एक शख्स ने रात लगभग 1 बजे खिड़की तोड़कर दरबार में प्रवेश किया. शख्स ने जूते सहित गुल्लक चुरा लिए. गुरुद्वारे के सेवादार बाबा हिम्मत सिंह ने सुबह 4 बजे जब दरबार खोला तो गुल्लक गायब थी. साथ ही साइड वाली खिड़की की जाली टूटी हुई मिली.

संगत में आक्रोश: इसके बाद घटना की सूचना मिलने पर संगत गुरुद्वारा साहब में पहुंची और 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया. संगत का आरोप है कि शिकायत के बावजूद प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. एसपी सिरसा को फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला . दोपहर तक कोई सीनियर अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे.

जूतों सहित गुल्लक ले भागा चोर (ETV Bharat)

गहन जांच की मांग: हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर प्रकाश सिंह साहुवाला और लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि, "जो व्यक्ति जूतों सहित दरबार में घुसकर चोरी कर सकता है, वह और बड़ा नुकसान भी कर सकता है. " संगत ने असली चोर की पहचान और गहन जांच की मांग की है."

डबल लॉक के कारण नहीं तोड़ पाए ताला: संगत ने चोरी किए गए गुल्लक को ढूंढते हुए वाटर वर्क्स तक देखा, जहां उसे तोड़ने की कोशिश की गई थी और पैसे बिखरे हुए मिले. संगत की मानें तो डबल लॉक के कारण चोर ताला नहीं तोड़ पाए और गुल्लक चुराकर ले गए. पंजुआना की संगत खुद इस मामले की पैरवी कर रही है. साथ ही पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर नाराजगी जता रही है.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में सब इंस्पेक्टर ने बेटे की शादी में नहीं लिया दहेज, महज एक रुपया शगुन लेकर कराया ब्याह