ETV Bharat / state

कांग्रेस विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, गोकुल सेतिया बोले- 'उम्मीद है निष्पक्ष जांच होगी'

सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने सिरसा पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की.

Congress MLA Gokul Setia
Congress MLA Gokul Setia (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 23, 2026 at 2:45 PM IST

|

Updated : August 23, 2026 at 5:15 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सिरसा: कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को जान से मारने की धमकी मिली है. इस मामले में विधायक ने सिरसा पुलिस को शिकायत दी है और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई करना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है. गोकुल सेतिया ने उम्मीद जताई कि मामले में निष्पक्ष जांच होगी.

गोकुल सेतिया का बीजेपी पर निशाना: कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने कि "सिरसा शहर का बुरा हाल हो चुका है. सरकार द्वारा विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग है. शहर की समस्याओं और रुके हुए विकास कार्यों को लेकर मैं लगातार सवाल उठा रहा हूं, लेकिन सरकार की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही. कई क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है."

कांग्रेस विधायक को मिली जान से मारने की धमकी (ETV Bharat)

मानसून सत्र में उठाएंगे जनता के मुद्दे: कांग्रेस विधायक ने बताया कि "मैंने हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में सिरसा के विकास से जुड़े सवाल लगाए हैं. एक जनप्रतिनिधि होने के नाते सिरसा की जनता की समस्याओं को विधानसभा के माध्यम से सरकार के सामने रखना मेरी जिम्मेदारी है. सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि सिरसा के विकास के लिए कौन-कौन से कार्य किए गए हैं और आने वाले समय में किन योजनाओं पर काम किया जाएगा."

'जनता शहर का विकास चाहती है': गोकुल सेतिया ने कहा कि "सिरसा की जनता विकास चाहती है और शहर के लोगों को केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं किया जा सकता. सरकार को शहर की वास्तविक समस्याओं को समझते हुए जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू करवाने चाहिए. विधानसभा में सिरसा से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और जनता के हितों की आवाज लगातार बुलंद की जाएगी."

कानून व्यवस्था को लेकर सरकार से सवाल: प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी कांग्रेस विधायक ने बीजेपी सरकार को घेरा. गोकुल सेतिया ने कहा कि "हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. अपराध और धमकी जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं." उन्होंने सरकार से प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने की मांग की.

पुलिस ने धमकी को लेकर क्या कहा ? : विधायक गोकुल सेतिया को धमकी मिलने के मामले को लेकर शहर थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि अभी फिलहाल विधायक की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है. इस मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- सिरसा में कांग्रेस नेता के पोते की दिनदहाड़े हत्या, 2 अन्य घायल, लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ में लुधियाना के युवक की मौत, सिर में मिला गोली का निशान

Last Updated : August 23, 2026 at 5:15 PM IST