ETV Bharat / state

Sirohi Road Accident : कांडला हाईवे पर कार की चपेट में आई बाइक, बच्चा सहित 3 की मौत

राजस्थान के सिरोही में भीषण सड़क हादसा. बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू कार पेट्रोल पंप की दीवार से जा टकराई.

Sirohi Road Accident
कांडला हाईवे पर बाइक-कार में टक्कर (ETV Bharat Sirohi)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 30, 2026 at 9:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिरोही: जिले से गुजरने वाले कांडला हाईवे पर अनादरा थाना क्षेत्र के होलागरा के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में एक बाइक आ गई. इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई. मृतकों में दो युवक और एक बच्चा शामिल है. वहीं, इस हादसे में एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

टक्कर मारकर कार सवार फरार : थानाधिकारी अमराराम ने बताया कि होलागरा के पास सिरोही की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू कार पास ही स्थित एक पेट्रोल पंप की दीवार से जा टकराई. हादसे के तुरंत बाद कार में सवार लोग मौके का फायदा उठाकर गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.

पढे़ं : Udaipur Road Accident : रक्षाबंधन पर घर आए थे, सड़क हादसे में चली गई जान...जीजा-साला समेत 3 की मौत

घायलों को पहुंचाया अस्पताल : घटना की सूचना मिलते ही अनादरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सीआई अमराराम ने पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों और दोनों गंभीर घायलों को तुरंत अनादरा अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज जारी है. फिलहाल, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और फरार कार सवारों की तलाश में जुट गई है.

हादसा इतना दर्दनाक था कि तीन लोगों की मौत हो गई. घटना में मृतक सभी लोग आबूरोड के पास के बताए जा रहे हैं, जिनके शवों को राजकीय मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस के अनुसार हादसे में भावेश गरासिया (25), दिनेश गरासिया (23), अर्जुन (3) पुत्र भावेश की मौत हो गई व अनीता पत्नी भावेश निवासी चण्डेला आबूरोड घायल हो गई, जिसका रेवदर के राजकीय अस्पताल मे उपचार जारी है. बाइक सवार लोग बोकीडेरली (रेवदर) से अपने घर चण्डेला (आबूरोड) जा रहे थे.