ETV Bharat / state

सिरोही में पुलिस कस्टडी से पॉक्सो का आरोपी फरार, उल्टी का बहाना बनाकर भागा, इलाके में नाकाबंदी

सिरोही में मौका तस्दीक के दौरान पॉक्सो आरोपी उल्टी का बहाना बनाकर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया.

पिंडवाड़ा थाना
पिंडवाड़ा थाना (फाइल फोटो)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 23, 2026 at 7:35 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिरोही : जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र में गंभीर अपराध के मामले में पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया एक आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया. घटना आमलारी गांव की है, जहां पुलिस टीम उसे घटनास्थल की मौका तस्दीक कराने ले गई थी.

​एसपी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि फरार मुल्जिम की गिरफ्तारी के लिए करीब 10 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है. पुलिस की अलग-अलग टीमें जंगलों, आसपास के गांवों और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस का दावा है कि घेराबंदी मजबूत कर दी गई है और आरोपी को जल्द ही दोबारा दबोच लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:16 साल बाद पकड़ा गया जेल से भागा आरोपी, महाराष्ट्र के वापी में छिपकर चलाता था ट्रैक्टर

​जानकारी के अनुसार, रोहिड़ा थाना पुलिस ने पॉक्सो मामले में वांछित चल रहे इस आरोपी को दो दिन पहले गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया था. अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाने और जांच आगे बढ़ाने के लिए उसे रिमांड पर लिया था. मौका तस्दीक के लिए जब टीम आमलारी गांव पहुंची, तभी आरोपी ने अचानक उल्टी आने का बहाना बनाया. तबीयत खराब होने का नाटक कर उसने पुलिसकर्मियों से थोड़ी दूरी बनाई और पलक झपकते ही वहां से भाग निकला. पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही एसपी पुष्पेंद्र सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. आसपास के सभी पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया. एसपी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए सघन तलाश अभियान चला रही है .

इसे भी पढ़ें: हत्या के मामले में 1 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, वृंदावन और सूरत में काट रहा था फरारी