ETV Bharat / state

HAS Result 2025: असफलताएं भी नहीं तोड़ पाई हौसला, चौथे अटेम्पट में अफसर बनी हिमाचल की ये बेटी

शीतल कन्याल ने HAS में चौथे प्रयास में सफलता पाई. अब आईएएस बनना है लक्ष्य.

Sirmaur Sheetal Kanyal 20th rank in HAS
जिला नियंत्रक का पद संभालेंगी शीतल कन्याल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 31, 2025 at 12:49 PM IST

|

Updated : December 31, 2025 at 1:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार देर शाम हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. जिसमें सिरमौर जिला के हरिपुरधार क्षेत्र के कांडो बड़ोल गांव से ताल्लुक रखने वाली शीतल कन्याल ने 20वां रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. 25 वर्षीय शीतल को इस सफलता के साथ जिला नियंत्रक (डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर) के पद पर नियुक्ति मिली है. शीतल की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है. परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना हुआ है. परिजनों ने बेटी की मेहनत और लगन को उसकी सफलता का मूल आधार बताया है.

चौथे प्रयास में पाई सफलता

शीतल कन्याल ने बताया कि यह सफलता उनके लिए आसान नहीं रही. उन्होंने चौथे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है. इससे पहले तीसरे प्रयास में भी उनके अंक काफी अच्छे थे, लेकिन मामूली अंतर के कारण वे चयन से चूक गई थी. अगर उस समय सफलता मिल जाती तो उन्हें एसडीएम का पद प्राप्त हो सकता था. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास जारी रखा, जिसका परिणाम आज सबके सामने है.

आईएएस बनना है सपना

शीतल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते हुए कहा कि माता-पिता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा. शीतल के मुताबिक प्रशासनिक सेवा का सपना बचपन में उनके पिता ने दिखाया था, जिसे आज उन्होंने साकार कर दिखाया है. हालांकि भविष्य में उनका सपना यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनना है.

5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं शीतल

बता दें कि शीतल के पिता ओम प्रकाश जेबीटी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं. शीतल परिवार की सबसे बड़ी संतान हैं. उनकी तीन छोटी बहनें और एक छोटा भाई है. शीतल कन्याल की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सिरमौर जिले और हरिपुरधार क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. वहीं, शीतल के पिता ओम प्रकाश ने भी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है. क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने भी शीतल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है.

ये भी पढ़ें: HAS Result 2025: पांचवें प्रयास में पाई सफलता, मंडी के मनोज ने हासिल किया 17वां रैंक

ये भी पढ़ें: डिपो संचालक की बेटी ने रचा इतिहास, मेघा ने HPAS में किया टॉप

ये भी पढ़ें: HAS परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 30 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, सिरमौर की मेघा सिंह कंवर ने किया टॉप

Last Updated : December 31, 2025 at 1:26 PM IST