ETV Bharat / state

झारखंड में जल्द होगा SIR शुरू, दूसरे राज्य से आए लोगों को दिखाने होंगे ये दस्तावेज

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि झारखंड में जल्द ही एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

SIR PROCESS IN JHARKHAND
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 6, 2026 at 5:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: झारखंड में मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण का काम फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाला है. अगर प्रारंभिक तैयारी से भारत निर्वाचन आयोग संतुष्ट होता है तो, 16 फरवरी से SIR की शुरुआत हो सकती है.

इन सबके बीच SIR को लेकर वैसे मतदाता बेहद चिंतित हैं, जिनका नाम दूसरे राज्य के 2003 के वोटर लिस्ट में दर्ज हैं. लेकिन बाद में वे झारखंड के वोटर बन गए हैं. उनका क्या होगा. इसके अलावे अक्टूबर 2024 में प्रकाशित मतदाता सूची के बाद जिनका उम्र 18 साल वर्तमान में हो गया है, वे कैसे वोटर बनेंगे. इसे लेकर ईटीवी भारत ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से बात की.

जानकारी देते मुख्य निर्वाचक अधिकारी के रवि कुमार (ईटीवी भारत)

नए मतदाता पैरेंट्स के दस्तावेज के साथ जोड़ सकते हैं नाम

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार के अनुसार ऐसे लोग, जिनका 2003 या अन्य वर्षों में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान दूसरे राज्य के वोटर लिस्ट में नाम दर्ज है. उनका वेरिफिकेशन बीएलओ ऐप के माध्यम से फिजिकल वेरिफिकेशन के जरिए बीएलओ करेंगे. जिसमें उस राज्य के वोटर लिस्ट से मिलान करके कंफर्मेशन किया जायेगा. ऐसे ही जो पहली बार वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना चाहते हैं, वो एक घोषणा पत्र के साथ माता या पिता के दस्तावेज के साथ फार्म-6 भरकर बीएलओ को जमा कर सकते हैं.

पैंरेटल मैपिंग है अहम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पैंरेटल मैंपिंग का काम अंतिम चरण में है. इसके बाद मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर होगी. भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड में एसआईआर के लिए आधार वर्ष 2003 के वोटर लिस्ट को बनाया है. जाहिर तौर पर 2003 के वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में ऐसे नागरिक पाए जायेंगे जिनका नाम उस समय दूसरे राज्य के मतदाता सूची में शामिल था.

आयोग के द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित करने के लिए चुनाव आयोग के वेबसाइट पर पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित डिजिटल कॉपी को सार्वजनिक किया है. जिसके आधार पर बीएलओ वोटर का वेरिफिकेशन करेंगे. बहरहाल आयोग के द्वारा एसआईआर को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है. जिससे कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं और कोई अयोग्य जुटे नहीं.

ये भी पढ़ें: देवघर में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ के साथ किया संवाद, बोले- शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़, कोई भी पात्र नागरिक न छूटे

SIR में नहीं छूटे वास्तविक मतदाताओं का नाम, झामुमो देगा बीएलए को प्रशिक्षण

झारखंड में जल्द शुरू होगा एसआईआर, फर्जी सर्टिफिकेट पर वोटर बने तो होगी कार्रवाई