ETV Bharat / state

सिंगरौली सरकारी अस्पताल का कारनामा, सफाईकर्मी बना डॉक्टर, मरीजों को लगा रहा इंजेक्शन

सिंगरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गजब कारनामा, सफाईकर्मी लगा रहा मरीजों का इंजेक्शन, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुलती पोल. दिनेश तिवारी की रिपोर्ट.

SINGRAULI GOVT HOSPITAL NEGLIGENCE
सफाईकर्मी मरीजों को लगा रहा इंजेक्शन (सांकेतिक तस्वीर IANS)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 24, 2026 at 3:44 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में स्वास्थ्य व्यवस्था किस तरह से चरमरा गई है. इसका जीता जागता उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो देखने मिल रहा. जहां यह हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सफाईकर्मी डॉक्टर बनकर काम कर रहे हैं और डॉक्टर की गैर मौजूदगी में वह इंजेक्शन देकर लोगों का इलाज भी कर रहे हैं. यह कोई पहली बार नहीं है, जब इस तरह की बड़ी लापरवाही सामने आई हो बल्कि इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. उसके बावजूद ऐसी लापरवाही कहीं ना कहीं मरीजों के जान से खिलवाड़ किया जा रहा है.

सफाई कर्मी लगा रहा इंजेक्शन

दरअसल, पूरा मामला सिंगरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास का है. जहां से स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलती हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. सोशल मीडिया पर वीडियो में सफाई कर्मी राम लखन साकेत महिला और पुरुष मरीजों को बेधड़क इंजेक्शन लगाता नजर आ रहा है. जिले में सरकारी अस्पताल की व्यवस्था को लेकर जगह-जगह चर्चा हो रही है. स्थानीय लोगों की माने तो यह कोई पहली दफा नहीं है, बल्कि जब अस्पताल में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं होते तो उसे समय सफाईकर्मी ही इलाज का जिम्मा उठाते हैं. इंजेक्शन से लेकर दवाई तक करते हैं.

सफाईकर्मी लगा रहा इंजेक्शन (ETV Bharat)

ऐसे में हर रोज कई आम लोगों के जान से खिलवाड़ किया जाता है, यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन और वहां के जिम्मेदार पदस्थ डॉक्टरों के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करता है.

SANITATION WORKER INJECTION PATIENT
सफाईकर्मी लगा रहा इंजेक्शन (ETV Bharat)

स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीर

कुछ दिन पहले ही जिले के चितरंगी में सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा बोतल चढ़ाने का ऐसा एक मामला सामने आया था. मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी सिंगरौली पुष्पराज सिंह ठाकुर ने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा कि "यह वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है, वीडियो को संज्ञान में लिया गया है. आगे मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई, अगर इस तरह की लापरवाही हुई है तो यह बड़ा मामला है और इस पर जांच के बाद विभाग उचित कार्रवाई करेगा."