इंडिया टूर से पहले महाकाल पहुंचे जुबिन नौटियाल, 14 दिसंबर की बर्फीली रात में छाएगी सुरों की गर्मी
बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए चर्चित सिंगर जुबिन नौटियाल, इंदौर में कार्यक्रम से करेंगे इंडिया टूर कॉन्सर्ट की शुरुआत.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : November 21, 2025 at 1:03 PM IST
|Updated : November 21, 2025 at 6:11 PM IST
इंदौर: अपनी मधुर आवाज से देश और दुनिया में पहचान बनाने वाले जुबिन नौटियाल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल बॉलीवुड सॉन्ग से लेकर भजन भी गाते हैं. बताया जा रहा है कि सिंगर जुबिन नौटियाल अपने कॉन्सर्ट के साथ इंडिया टूर की शुरुआत करने जा रहे हैं. जिसको लेकर वे गुरुवार रात को मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई इंदौर पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन के साथ इंदौर से इंडिया टूर की शुरुआत करने की बात कही.
जुबिन नौटियाल इंदौर से करेंगे इंडिया टूर की शुरुआत
सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार रात को इंदौर पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया से अपने आगामी टूर की जानकारी साझा करते हुए कहा "वे अपने इंडिया टूर की शुरुआत 14 दिसंबर को इंदौर में कार्यक्रम के साथ करेंगे. इसके लिए उन्होंने सभी को आमंत्रित किया. उन्होंने बताया अपने अभियान के पहले भगवान महाकाल की शरण में आया हूं, क्योंकि उनको लेकर मेरी गहरी आस्था है. इसके बाद रात को जुबिन उज्जैन के लिए रवाना हो गए. जहां शुक्रवार अल सुबह वे भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा का आशीर्वाद लिया.
बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए जुबिन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दर्शन करने सिंगर के लिए एक दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव रहा है, क्योंकि अध्यात्म उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. जुबिन बचपन से ही महाकाल के प्रति गहरी आस्था रखते हैं. वहीं उन्होंने इंदौर को लेकर कहा कि यहां के लोग उनके संगीत को भरपूर प्यार देते हैं. इसलिए वे अपने टूर की शुरुआत यहीं से कर रहे हैं.

जिंदगी कुछ तो बता के लिए मिले कई अवार्ड
जुबिन नौटियाल संगीत की लगभग हर विधा रोमांटिक, सूफी, भक्ति, फोक और मेलोडी गा चुके हैं. परिवार के हर वर्ग को पसंद आने वाली उनकी आवाज के चलते वे दर्शकों के बीच 'फैमिली पैक सिंगर' के नाम से भी लोकप्रिय हैं. जुबिन नौटियाल को बजरंगी भाईजान फिल्म के गीत 'जिंदगी कुछ तो बता' के लिए कई अवार्ड मिल चुके हैं. इसके अलावा उन्हें अपकमिंग मेल वोकलिस्ट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है.
- सुपर स्टार धर्मेंद्र की अच्छी सेहत की कामना लिए बाबा महाकाल के दर पर पहुंची जया प्रदा
- साउथ स्टार नयनतारा, लीला और दिव्या दत्ता महाकाल के दर पर, बाबा से मांगा वरदान
जुबिन नौटियाल के ये गाने रहे चर्चित
अपने करियर की शुरुआत उन्होंने हिंदी फिल्मों के कई गानों से की. इसके बाद कई अन्य भारतीय भाषा में भी उनके गाने रिकॉर्ड किए गए हैं. उनके प्रमुख गीतों में 'तुम ही आना', 'किन्ना सोना', 'वफा ना रास आई', 'बेवफा तेरा मासूम चेहरा' और 'आंख उट्ठी मोहब्बत में' हाल ही में चर्चित गाने रहे हैं.

