ETV Bharat / state

सिख समुदाय के दर्जनों नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

झारखंड कांग्रेस कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें दर्जनों की संख्या में सिख समाज के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

Jharkhand Congress Milan Samaroh
पार्टी के नए सदस्यों के साथ झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व अन्य. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 19, 2026 at 8:59 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: राज्य में शहरी निकाय चुनाव को लेकर गहमागहमी के बीच गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अल्पसंख्यक सिख समुदाय के समाजसेवियों और नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई. झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता ज्योति सिंह मथारू की पहल पर समाजसेवी सुखपाल सिंह नामधारी, गुरदीप सिंह और प्रितपाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

कार्यक्रम के दौरान सभी नए साथियों का पार्टी नेतृत्व द्वारा अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को दोहराया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि सदस्यता अभियान प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों, सामाजिक समरसता और विकासोन्मुख दृष्टिकोण के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है. सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति, झारखंड प्रदेश कृषि विपणन पर्षद के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, सह कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा शामिल थे.

Jharkhand Congress Milan Samaroh
पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश. (फोटो-ईटीवी भारत)

सर्वधर्म समभाव की पक्षधर कांग्रेस- केशव महतो कमलेश

मिलन समारोह के बाद अपने संबोधन में पीसीसी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे की पक्षधर रही है. सिख समुदाय का ऐतिहासिक और अतुलनीय योगदान देश और समाज के निर्माण में रहा है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिख समाज के सम्मानित लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रदेश में कांग्रेस की विचारधारा और मजबूत होगी.

कांग्रेस समाज के हर वर्ग के साथ-सुबोधकांत सहाय

मिलन समारोह के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है. उन्होंने कहा कि यह सदस्यता कार्यक्रम केवल संख्या में वृद्धि नहीं, बल्कि विचारों की एकजुटता का प्रतीक है. उन्होंने नए साथियों से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं.

Jharkhand Congress Milan Samaroh
पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश. (फोटो-ईटीवी भारत)

अल्पसंख्यक समाज के साथ कांग्रेसः ज्योति सिंह मथारू

वहीं राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा की है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी.

संगठन को मिलकर बनाएंगे मजबूतः सुखपाल सिंह

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले समाजसेवी सुखपाल सिंह नामधारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, समावेशी नीति और जनहित के कार्यों से प्रेरित होकर सिख समाज के लोग आज बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं. उन्होंने आश्वस्त किया कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने और जनता की आवाज को बुलंद करने में सक्रिय योगदान देंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस अवसर को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है और उम्मीद जताई है कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी का जनाधार और अधिक सशक्त होगा.

Jharkhand Congress Milan Samaroh
पार्टी की सदस्यता दिलाते कांग्रेस नेता. (फोटो-ईटीवी भारत)

इन्होंने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अर्जुन सिंह, जगजीत सिंह, जसी लोहिया, राजवीर सिंह, सरबजीत सिंह, समरजीत सिंह, प्रीति पाल सिंह, मनजीत सिंह, तलविंदर शोरा, जयदीप सिंह, रमनप्रीत सिंह, जसमीत सुखविंदर, नरपिंदर सिंह, हरप्रीत जग्गी, जसकरण डोरा, गौरव कुमार, वेदव्यास भारती, मिथिलेश दुबे, मुकेश कुमार, रोहित कुमार, अमित कुमार, त्रिलोचन सिंह, प्रिया रंजन, देवराज घोष, सैफ अली खान, राजीव रंजोत सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे.

ये भी पढ़ें-

झारखंड कांग्रेस का आदित्य साहू पर बड़ा हमला, कहा- हार सामने देख अनर्गल मांग और राज्य निर्वाचन आयोग की दौड़ लगा रहे बीजेपी नेता

झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में लिया गया निर्णय, पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में चलाया जाएगा जनसंपर्क अभियान

झारखंड निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, ओबीसी विभाग और महानगर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी हुए शामिल