ETV Bharat / state

सिख समुदाय ने गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्प वर्षा कर मनाया नया साल, सोनिहाल के जयकारों से गूंजा गुरुद्वारा

जमशेदपुर में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया था. जहां सिख समाज ने नए साल का जश्न मनाया.

sikh-community-celebrated-new-year-at-gurdwara-in-jamshedpur
कीर्तन दरबार में लोगों की उमड़ी भीड़ (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 1, 2026 at 12:24 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जमशेदपुर: नया साल 2026 को लेकर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा मैदान में सिख समाज कीर्तन दरबार में शामिल होकर गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्प वर्षा किया और नया साल का जश्न मनाया. लोगों का मानना है कि हम गुरु की गोद में पुराने साल की विदाई और नए साल का स्वागत करते हैं, जिससे समाज में सुख शांति समृद्धि बनी रहे.

दरअसल, खालसा सेवा दल द्वारा साल के अंतिम दो दिनों के लिए कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया था. जहां खालसा सेवा दल, द्वारा आयोजित दो दिवसीय कीर्तन दरबार में नवां साल गुरु दे नाल का शुभारंभ साकची गुरुद्वारा प्रांगण में बड़े ही श्रद्धा भक्ति भाव से हुआ. कीर्तन समागम में प्रख्यात रागी जत्थों द्वारा गुरुबाणी प्रस्तुत की गई.

कीर्तन दरबार में लोगों की उमड़ी भीड़ (ETV BHARAT)

अमृतसर हुजूरी रागी श्री दरबार साहिब से भाई सरूप सिंह, पटियाला से बीबी जसप्रीत कौर, तरनतारन से मुख्य ग्रंथि ज्ञानी जजबीर सिंह और साकची गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई नारायण सिंह ने शबद कीर्तन किया. इस दौरान दरबार में आए संगत गुरु चरणों में लीन रहे. 31 दिसंबर की रात होते ही वाहेगुरु वाहेगुरु जो बोले सोनिहाल के जयकारों के साथ सिख समाज गुरुग्रंथ साहिब पर पुष्प वर्षा कर साल 2026 का स्वागत किया. इस दौरान एक-दूसरे को नए साल की बधाई भी दी.

Sikh community celebrated New Year at Gurdwara In Jamshedpur
साकची गुरुद्वारा मैदान में लोगों की भीड़ (ETV BHARAT)

खालसा सेवा दल का कहना है कि गुरु के दरबार में उनकी गोद में वे लोग पुराने साल की विदाई देते हैं और नए साल का स्वागत करते हैं. इस तरह के आयोजन से समाज में सकारात्मक सोच आती है. उनका मानना है कि ऐसे आयोजन के जरिए नई पीढ़ी को अपने धर्म संस्कृति से जोड़ने का प्रयास है, जिससे वह भटके नहीं.

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर में फ्लावर शो, फूलों की खुशबू लोगों को दे रहा सुकून

देवघर में आस्था का संगम, नए साल को लेकर बाबाधाम से सत्संग आश्रम तक उमड़ा जनसैलाब, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

नए साल के जश्न से पहले अलर्ट मोड पर फायर ब्रिगेड, बार–क्लब की बढ़ी निगरानी