ETV Bharat / state

सीधी में कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष भड़की, CEO को पहनाया BJP का पट्टा

सरकारी कार्यक्रमों में बीजेपी नेताओं को तवज्जो देने के विरोध में रामपुर नैकिन जनपद अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने किया अनूठा विरोध.

protest wear CEO BJP badge
सीधी में कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष ने किया अनोखा विरोध (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 1:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट : मनोज कुमार शुक्ला

सीधी : रामपुर नैकिन जनपद अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने गुरुवार को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में अव्यवस्था को लेकर अनोखा विरोध किया है. सम्मेलन को एक राजनीतिक दल का विशेष का स्वरूप दिए जाने के आरोप लगाकर जनपद अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने गंभीर आपत्ति दर्ज कराई. जनपद अध्यक्ष उर्मिला साकेत का आरोप है "शासकीय कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के मंच में परिवर्तित कर दिया गया."

शासकीय कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं का सम्मान

कांग्रेस से जुड़ी जनपद अध्यक्ष उर्मिला साकेत का कहना है "मंच पर भाजपा नेताओं को प्रमुखता से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जबकि जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ऋषिराज मिश्रा और अन्य जनपद सदस्यों को सम्मान नहीं दिया गया. इससे जनप्रतिनिधि खासे नाराज हैं. इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार दोपहर 3 बजे जनपद सभागार में आयोजित सामान्य सभा की बैठक के दौरान जनपद अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने विरोध स्वरूप जनपद पंचायत के सीईओ राजीव तिवारी को भाजपा का पट्टा पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया.

कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों का अपमान

जनपद अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने आरोप लगाया "वे कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हैं, इसलिए उनकी लगातार अनदेखी की जा रही है. नियमों के अनुसार जनपद से संबंधित किसी भी शासकीय कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष को आमंत्रित करना अनिवार्य है, लेकिन बार-बार उनकी उपेक्षा की जा रही है. ये लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है. उन्होंने चेतावनी दी कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा."

अफसरों पर बीजेपी नेताओं को तवज्जो देने का आरोप

सीईओ को बीजेपी का पट्टा पहनाने की चर्चा पूरे सीधी जिले में है. कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि अधिकांश अफसर बीजेपी नेताओं की खुशामद में लगे रहते हैं. कांग्रेस नेताओं के साथ सौतेला व्यव्हरा किया जाता है. इसलिए इसी प्रकार का व्यवहार अफसरों के साथ किया जाना चाहिए. इस संबंध में जनपद पंचायत के सीईओ राजीव तिवारी से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.