ETV Bharat / state

श्याम महोत्सव का शुभारंभ, खाटू श्याम मंदिर मनेंद्रगढ़ में उमड़े श्रद्धालु

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में श्याम महोत्सव की शुरुआत हुई है. इस महोत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं.

Shyam Festival at Shri Khatu Shyam Temple
श्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम महोत्सव (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 27, 2026 at 6:05 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: फागुन एकादशी पर मनेंद्रगढ़ के श्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. दो दिवसीय तृतीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया.मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया और आकर्षक लाइटिंग भी की गई.

श्याम महोत्सव की शुरुआत

महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान से मंगल पाठ के साथ हुआ. बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े. बाबा श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा. आयोजन समिति ने सभी नगरवासियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया है.

एमसीबी में श्याम महोत्सव (ETV BHARAT)

फागुन एकादशी पर श्याम बाबा के दरबार में आकर मन को अद्भुत शांति मिलती है. हर वर्ष महोत्सव भव्य होता जा रहा है. हम सभी परिवार सहित शामिल होकर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं-प्रीति पोद्दार, श्रद्धालु

खाटू श्याम मंदिर में विशेष आयोजन

यह दो दिवसीय आयोजन है. शुक्रवार को प्रातः सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद भोग-प्रसाद वितरण होगा. दोपहर में स्थानीय श्री राम मंदिर से श्री खाटू श्याम मंदिर तक भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर बाबा के भजनों के साथ शामिल होंगे. यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत की तैयारियां की गई हैं.

Shyam Festival in Manendragarh
मनेंद्रगढ़ में श्याम महोत्सव (ETV BHARAT)

श्याम रसोई का आयोजन

महोत्सव के दौरान ‘श्याम रसोई’ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी. शाम को विशेष आकर्षण के रूप में कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा भव्य श्याम संकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा. भजन-कीर्तन के माध्यम से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा.

आयोजनकर्ता श्री खाटू श्याम सेवा समिति, मनेंद्रगढ़ ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महोत्सव को सफल बनाएं और भक्ति भाव से कार्यक्रम में सहभागिता निभाएं.

यह हमारा तृतीय वार्षिक श्याम महोत्सव है. निशान यात्रा, सुंदरकांड पाठ, श्याम रसोई और संकीर्तन जैसे विविध कार्यक्रम रखे गए हैं. हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु जुड़ें और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें-मयंक गोयल, समिति सदस्य

समिति के सदस्यों ने बताया कि फागुन एकादशी पर बाबा श्याम के दरबार में विशेष पूजन-अर्चन का अत्यंत महत्व है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फलदायी होती है. इसी आस्था के साथ श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के इस गांव में हफ्ते भर पहले ही उड़े रंग गुलाल, लोगों ने जमकर खेली होली, जानिए वजह

धमतरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका का हल्लाबोल, कहा- कम वेतन से परेशान और सरकार SIR समेत थोप रही कई काम

आदिवासी किसान की बेटी खेल कोटे से रेलवे में करेगी नौकरी, दीप शिखा ने कहा- सरगुजा में खुले गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल