ETV Bharat / state

दुर्गम श्रीखंड महादेव यात्रा 10 जुलाई से होगी शुरू, बुकिंग के लिए खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

श्रीखंड महादेव यात्रा 6 सेक्टर में बांटा जाएगी. पूरे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए होगी विशेष व्यवस्था.

श्रीखंड महादेव यात्रा
श्रीखंड महादेव यात्रा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : June 17, 2026 at 5:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: देश की दुर्गम यात्राओं में शामिल श्रीखंड महादेव की यात्रा इस साल 10 जुलाई से 23 जुलाई तक की जाएगी. बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के लिए भी अब जल्द ही पोर्टल खोल दिया जाएगा. इस यात्रा को 6 सेक्टर में बांटा जाएगा और जगह-जगह पर एसडीआरएफ के जवान और पर्वतारोहण संस्थान के कर्मचारी भी तैनात रहेंगे.

इसी विषय को लेकर बीते दिनों श्रीखंड महादेव यात्रा कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि जगह-जगह पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे. इसके अलावा मेडिकल टीम भी बेस कैंप पर मौजूद रहेगी, जो यात्री मेडिकल में फिट पाया जाएगा. उसे ही सिर्फ यात्रा की अनुमति दी जाएगी.

श्रीखंड महादेव यात्रा 10 जुलाई से होगी शुरू
श्रीखंड महादेव यात्रा 10 जुलाई से होगी शुरू (ETV Bharat)

एसडीएम निरमंड डॉ. जगदीप सिंह राठौर ने बताया, 'इस बार श्रीखंड महादेव यात्रा को छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है. यात्रा मार्ग बागीपुल जाओं के मध्य सेक्टर मजिस्ट्रेट और सिंहगाड़, थाचडू, कुनशा, भीम डवारी और पार्वती बाग में बेस कैंप स्थापित किए जाएंगे. प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, पर्वतारोहण दल, जल शक्ति, वन, लोक निर्माण और अन्य विभागों की टीमें तैनात रहेंगी'.

यात्रा में एसडीआरएफ के 18 जवान और 24 बचाव कर्मी मौजूद रहेंगे, जिससे आपदा, बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके. बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रीखंड यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल भी शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही सीमित संख्या में ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी. पोर्टल को शीघ्र ही आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: CM सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल की दमदार पैरवी, मुफ्त बिजली रॉयल्टी बढ़ाने, ₹7784 करोड़ का ऊर्जा बकाया की रखी मांगें