खेल मंत्री ने डिप्टी सीएम को किया बोल्ड, लोग बोलने लगे No Ball.. No Ball
पटना में गजब का नजारा देखने को मिला. मंत्री ने उपमुख्यमंत्री को क्लीन बोल्ड कर दिया. आगे पढ़ें पूरी खबर.

Published : December 25, 2025 at 6:21 PM IST
पटना : खेल राजनीति की हो या मैदान की, खिलाड़ी एक दूसरे को पटखनी देने में लगे ही रहते हैं. खेल के मैदान में जब नेता उतर जाएं तो वहां भी एक दूसरे को हराने में जुट जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में. बैटिंग कर रहे थे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और बॉलिंग कर रही थी बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह.
श्रेयसी सिंह ने विजय सिन्हा को किया बोल्ड : श्रेयसी सिंह पहली बॉल वाइड चली गई. इसके बाद खेल मंत्री ने दूसरी बॉल डाली और बिहार के उपमुख्यमंत्री क्लीन बोल्ड हो गए. मौका था भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई स्मृति महिला क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 का. इसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार की खेल मंत्री श्रेयशी सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पहुंचे थे.
बोल्ड हुए तो लोग बोले नो बॉल : वहां मौजूद लोगों ने दोनों नेताओं से अपील की कि आप लोगों को भी क्रिकेट खेलना चाहिए. फिर क्या था राजनीति के माहिर खिलाड़ी खेल के मैदान में पहुंच गए. विजय सिन्हा ने बल्ला थामा तो श्रेयसी सिंह ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. विजय सिन्हा दूसरी बॉल पर बोल्ड हो गए. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसे नो बॉल करार दे दिया.
'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे बिहार के बच्चे' : इस मौके पर बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ अटल बिहारी वाजपेयी की याद में इस तरह का आयोजन पिछले 6 वर्षों से करते आ रहा है. महिला क्रिकेटर को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का आयोजन कर रहे हैं. जिस तरह की नीतियां बना रही है आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय जगत पर बिहार के बच्चे भी पदक जीतेंगे. यह मेरी सोच और सपना है. जिसपर मुझे पूरा यकीन भी है.
''हमेशा फेयर खेलना चाहिए और एक स्पोर्ट्समैनशिप नहीं टूटना चाहिए. स्वभाव खराब नहीं होना चाहिए. बल्कि अगले कंपटीशन की तैयारी किस तरीके से करें, क्या कमियां रह गई उस तरीके से काम करना चाहिए.''- श्रेयसी सिंह, खेल मंत्री, बिहार
आज मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश द्वारा भारत रत्न, देश के लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के समापन समारोह में सम्मिलित हुआ।
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) December 25, 2025
इस आयोजन के दौरान माननीय खेल… pic.twitter.com/UZV2R56fvZ
'खेल देखकर आनंदित होते हैं' : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार की कई पॉलिसी है. जिस तरीके से खेलो इंडिया के माध्यम से युवाओं को खेल से जोड़ा, इसका असर दिखाई पड़ रहा है. उसका लाभ आने वाले दिनों हमारे समाज के लोगों पर पड़ेगा. कभी-कभी बच्चों को देखकर खेलने का मन कर जाता है.
ये भी पढ़ें :-
बिहार के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, भागलपुर में खुलेगा पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी
बिहार की 'गोल्डन गर्ल' Shreyasi Singh नीतीश कैबिनेट तक कैसे पहुंचीं?
'अब मैं खिलाड़ी नहीं..' क्या शूटिंग से संन्यास ले रही हैं श्रेयसी सिंह?

