ETV Bharat / state

श्रावस्ती हत्याकांड का खुलासा; प्रेमिका की शादी तय होने की बात पता चली तो कर दी हत्या

थाना सिरसिया क्षेत्र के बरगदवा गांव में बीती एक जनवरी की रात युवती की हत्या कर दी गई थी.

युवती का हत्यारोपी गिरफ्तार.
युवती का हत्यारोपी गिरफ्तार. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 11, 2026 at 10:01 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

श्रावस्ती : थाना सिरसिया क्षेत्र में बीती एक जनवरी की रात हुए युवती हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है. मामले में एकतरफा प्यार की कहानी सामने आई है. मामले में युवती की शादी दूसरी जगह तय होने की बात पता चलने पर नाराज युवक ने पुणे से आकर हत्याकांड को अंजाम दिया था और फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी देते एसपी राहुल भाटी. (Video Credit : ETV Bharat)

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि थाना सिरसिया क्षेत्र के जोखवा बाजार निवासी आकाश कशौधन का क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम संबंध था. आठ महीने पहले आकाश की पहचान युवती से डीजे बुकिंग के दौरान हुई थी. इसी दौरान दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर करके बातचीत शुरू कर दी. आकाश युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के घरवालों ने अन्य जगह शादी तय रखी थी. इसी दौरान आकाश काम करने पुणे चला गया.

पुणे में रहने के दौरान आकाश को किसी से पता चला कि युवती की शादी कहीं और तय हो रही है. यह जानकारी मिलने पर वह गांव आ गया. बीते एक जनवरी की रात अपने चाचा के लड़के के जन्म दिन समारोह के दौरान आकाश ने युवती को कई बार फोन मिलाया, लेकिन बात नहीं हुई. इसके बाद मैसेज किए, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर उसे शक हुआ कि प्रेमिका किसी और से बात कर रही है. इसी आक्रोश में वह मोटरसाइकिल से युवती के गांव पहुंचा और उसकी हत्या कर दी.

एसपी राहुल भाटी के मुताबिक युवती की हत्या के बाद आकाश फरार हो गया था. उसने अपना सिमकार्ड तोड़ कर फेंक दिया था. मामले के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई थीं. मुखबिर की सूचना पर शनिवार को उसे पंडित पुरवा के पास हथिया कुंडा नाला पल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में हत्या की बात कुबूल करने पर उसकी निशानीदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी व सरिया बरामद कर ली गई है. अभियुक्त आकाश को जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें : घर में धान रखने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या

यह भी पढ़ें : श्रावस्ती में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार