ETV Bharat / state

'सरकार ने अशोक चौधरी को भरत तिवारी के घर नहीं भेजा', बिलौटी दौरे पर बोले श्रवण कुमार

मंत्री अशोक चौधरी की भरत तिवारी के माता-पिता से मुलाकात को श्रवण कुमार ने उनका निजी फैसला बताया. पढ़ें पूरी खबर..

Shravan Kumar
मंत्री श्रवण कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 6, 2026 at 4:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचकर मृतक के परिवार से मुलाकात की थी. उन्होंने एनकाउंटर को गलत बताया था. वहीं, अब सरकार के मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने साफ कर दिया कि उनको सरकारी की तरफ से नहीं भेजा गया था.

'अशोक चौधरी का व्यक्तिगत फैसला': पत्रकारों से सवालों का जवाब देते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि अशोक चौधरी अपनी निजी यात्रा पर भोजपुर गए थे. सरकार ने उन्हें नहीं भेजा था और ना ही पार्टी ने भेजा था. अब अशोक चौधरी क्यों गए थे, यह तो वही बताएंगे. कोई भी कहीं जाने के लिए स्वतंत्र है.

अशोक चौधरी पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान (ETV Bharat)

दोषियों पर होगा एक्शन: श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार ने न्यायिक जांच आयोग बना दिया है. जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी, उसी के हिसाब से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अभी इस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है.

"कोई व्यक्ति अगर संवेदना व्यक्त करने के लिए निजी तौर जाते हैं, सरकार के द्वारा अधिकृत थोड़े ही थे. सरकार भेजेगी तो बाजाब्ता ऑर्डर निकालेगी कि कौन मिनिस्टर जाएंगे, कौन अधिकारी जाएंगे? जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी, उस पर कार्रवाई होगी."- श्रवण कुमार, जेडीयू नेता सह मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग

बिलौटी गांव गए थे अशोक चौधरी: रविवार को अशोक चौधरी ने बिलौटी गांव पहुंचकर भरत तिवारी के माता-पिता को न्याय मिलने का भरोसा दिया था. साथ ही सम्राट सरकार का बचाव करते हुए कहा था कि कुछ लोग बेवजह मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जोकि गलत है.

Ashok Choudhary
भरत तिवारी की मां के साथ अशोक चौधरी (ETV Bharat)

एनडीए में दो राय: पहले भी भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जेडीयू नेताओं के अलग-अलग बयान आते रहे हैं. एनडीए में भी इस पर अलग-अलग राय है. चिराग पासवान ने जहां खुलकर एनकाउंटर को गलत बताया, वहीं जीतनराम मांझी ने भरत तिवारी को अपराधी बताते हुए एनकाउंटर को जायज ठहराया.

ये भी पढ़ें:

'सम्राट के खिलाफ अपशब्द मत करवाइये..' भरत तिवारी के पिता से मिलकर बोले मंत्री अशोक चौधरी

'अधिकारी कानून हाथ में लेंगे तो न्याय-व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा' भरत तिवारी के घर पहुंचे चिराग पासवान

'अपराधी था.. इसलिए मार दिया, बोलेगे तो तुमको भी मार दिया जाएगा' SP पर भरत तिवारी के भाई का गंभीर आरोप

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के आरोपी DSP को नई जिम्मेदारी, तबादले पर उठे सवाल

भरत तिवारी की तेरहवीं, 25 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था, मां बोलीं- न्याय का इंतजार

जहां हुआ एनकाउंटर, उस स्थान का नाम होगा 'शहीद भरत नगर जवइनिया'

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी की कहानी.. जिसके एनकाउंटर पर सवालों के घेरे में पुलिस और सरकार