बिहार में 235000 लाभुकों को मिला आवास, शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी ने सौंपी चाबी
शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी ने पीएम आवास योजना के तहत 2 लाख 35 हजार लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं. रिपोर्ट- अविनाश कुमार

Published : August 20, 2026 at 6:47 PM IST
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बिहार के 2,35,000 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कराया है. पटना के बापू सभागार में आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सांकेतिक रूप से कुछ लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी दी गई. प्रधानमंत्री आवास वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूरा होने के बाद वितरित किया गया है.
क्या बोले शिवराज सिंह चौहान?: इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा बिहार की कोई भी गरीब बहन अब कच्चे मकान में नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता कर बिहार को 11,18,937 आवासों की सौगात दी गई है. आज 2,35,000 परिवारों को खुशियों की चाबी सौंपकर उनके सपनों के घर में प्रवेश कराया. इसकी हमें बहुत खुशी है. बिहार के समग्र विकास और जनता की सेवा में केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी.
सपनों को मिली पक्की छत
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) August 20, 2026
बिहार में 11.18 लाख आवासों की सौगात
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने आज पटना स्थित बापू सभागार में माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता कर बिहार को… pic.twitter.com/TnIpeuQ9oj
"प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत बिहार में हर वो भाई-बहन जिनके पास कच्चा घर है, उन्हें पक्का मकान दिया जाएगा. किसी परिवार के सिर पर पक्की छत आती है, तो उसके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और भविष्य की उम्मीद भी मजबूत होती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने का संकल्प लेकर कार्य कर रही है."- शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'जब भी पटना और बिहार की धरती पर आता हूं, मन आनंद और अपनत्व से भर जाता है. यहां की जनता का स्नेह सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा देता है.'
जब भी पटना और बिहार की धरती पर आता हूँ, तो मन आनंद और अपनत्व से भर जाता है। यहाँ की जनता का स्नेह सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा देता है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 20, 2026
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के साथ पटना में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता कर 11 लाख… pic.twitter.com/3C83FhW0Ef
सीएम का बयान: वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिहार को 11 लाख 18937 पक्के मकान बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री आवास के तहत मिला है. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से बिहार को 13427 करोड रुपये की सहायता मिलेगी. सीएम ने कहा इंदिरा गांधी आवास योजना के तहत वर्ष 1986 से 2014 तक बिहार में मात्र 30 लाख पक्के मकान गरीब परिवारों के लिए बनाया गया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से 2026 तक बिहार के गरीब परिवारों के लिए 50 लाख पक्के मकान बनाने का अलॉटमेंट किया जा चुका है.
2 लाख 35 हजार आवास पूर्ण, 11 लाख 18 हजार 937 पक्का मकान स्वीकृत!
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 20, 2026
पटना में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्ण हुए 2 लाख 35 हजार आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी के साथ शामिल होकर लाभुकों को… pic.twitter.com/6LKw5Cf2PW
"वर्ष 2018 के सर्वे में चिन्हित 19 लाख परिवार पक्के मकान से वंचित रह गए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सहयोग से इन परिवारों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिला है. योजना के तहत बनने वाले पक्के मकान में 40% धनराशि बिहार सरकार द्वारा दी जाती है."- सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार
ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने बिहार को दिया बड़ा तोहफा, 11 लाख परिवारों के साथ ही किसानों की चमकेगी किस्मत

