ETV Bharat / state

अब गंगा पश्चिम बंगाल भी पहुंचेगी, नदी के जरिए मंत्री सिंधिया का TMC पर तंज

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने TMC पर साधा निशाना, बोले-अब उन्हीं की बारी, गंगा का रास्ता देखकर भी नहीं समझे तो नादान हैं टीएमसी के लोग.

JYOTIRADITYA SCINDIA TARGET TMC
नदी के जरिए मंत्री सिंधिया का TMC पर तंज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 11, 2026 at 11:20 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को इशारों-इशारों में पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, ''गंगा नदी यूपी-बिहार होते हुए कहां जाती है, सबको पता है. अब उन्हीं की बारी है.'' यह बात सिंधिया ने शिवपुरी में विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-SIR) प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान कही. इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा SIR कार्य में उनके योगदान की सराहना की.

SIR को बताया जरूरी और उपयोगी
इशारों में कांग्रेस और टीएमसी दोनों को निशाना बना रहे सिंधिया ने SIR को जरूरी और उपयोगी बताया. SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर सिंधिया ने कड़ा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि, ''जब चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं के तहत भाजपा को जीत मिलती है तब विपक्ष इन्हीं प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े करता है. लेकिन जब वही प्रक्रिया विपक्ष के पक्ष में जाती है तो उसे निष्पक्ष और लोकतांत्रिक बताया जाता है.

मंत्री सिंधिया का TMC पर तंज (ETV Bharat)

नेहरू जी, इंद्रा गांधी और राजीव गांधी के समय भी SIR होता था. लेकिन हम SIR करवा रहे तो विपक्ष सवाल उठा रहा.'' उन्होंने स्पष्ट किया कि SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है बल्कि यह पहले भी लागू होती रही है. पारदर्शिता और संविधान में विश्वास रखने वालों को ऐसी प्रक्रियाओं से डरने की आवश्यकता नहीं होती.

गंगा यूपी-बिहार से होकर कहां जाती है: सिंधिया
तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर इशारों में जुबानी हमला बोलते हुए सिंधिया ने कहा कि, ''पश्चिम बंगाल में हालिया घटनाक्रम के बावजूद सभी जानते हैं कि गंगा उत्तर प्रदेश और बिहार से होकर कहां जाती है.'' उन्होंने यह भी कहा कि, ''उनका समय भी आने वाला है और अब तृणमूल कांग्रेस की ही बारी है और गंगा पश्चिम बंगाल पहुंचने वाली है.''

SCINDIA SHIVPURI SIR REVIEW
शिवपुरी में मतदाताओं की संख्या 12.40 लाख पार (ETV Bharat)

शिवपुरी में मतदाताओं की संख्या 12.40 लाख पार
बैठक में जानकारी दी गई कि SIR प्रक्रिया के बाद शिवपुरी जिले में मतदाताओं की संख्या 12 लाख 40 हजार से अधिक हो चुकी है. नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फॉर्म-6 से संबंधित कार्य लगातार जारी है. अपने संबोधन के अंत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, ''जब संगठन, कार्यकर्ता और मतदाता आपस में मजबूत संबंध बनाते हैं तभी लोकतंत्र सशक्त होता है और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है.''