ETV Bharat / state

शादी का सवाल सुन शरमाए महानआर्यमन सिंधिया, बताया कब चढ़ेंगे घोड़ी

शिवपुरी पहुंचे महानआर्यमन सिंधिया का हुआ जोरदार स्वागत, शादी और राजनीति के सवाल पर दिया मजेदार जवाब.

MAHANARYAMAN SCINDIA MARRIAGE
शादी का सवाल सुन शरमाए महानआर्यमन सिंधिया (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 5, 2026 at 8:14 PM IST

|

Updated : January 5, 2026 at 8:47 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र एमपीसीए के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया अपने दो दिवसीय दौरे पर शिवपुरी पहुंचे. जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. वहीं शिवपुरी पहुंचे महानआर्यमन सिंधिया ने अपनी शादी को लेकर भी बयान दिया. इसके साथ ही मध्य प्रदेश क्रिकेट की संभवानाओं पर भी बात की.

शिवपुरी में महानआर्यमन का जोरदार स्वागत

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने के बाद महानआर्यमन सिंधिया पहली बार शिवपुरी पहुंचे. यहां भव्य रोड शो के साथ उनका स्वागत किया गया. इसके बाद उन्हें सिक्कों से तौलकर सम्मानित किया गया. महानआर्यमन सिंधिया रविवार को शिवपुरी पहुंचे थे, सोमवार को उनका दूसरा दिन है. रविवार रात वे युवा सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान उनसे क्रिकेट के अलावा शादी को लेकर कई सवाल किए गए.

महानआर्यमन सिंधिया ने शादी पर दिया जवाब (ETV Bharat)

शादी के सवाल पर महानआर्यमन का जवाब

शादी के सवाल पर पहले तो सिंधिया पुत्र महानआर्यमन शरमाते नजर आए. इसके बाद जवाब में उन्होंने कहा कि अभी मुजे और वक्त चाहिए. महानआर्यमन सिंधिया ने कहा कि शादी जीवन का एक बड़ा और जिम्मेदारी भरा फैसला होता है. जिसे सोच-समझकर लेना चाहिए. पार्टनर जीवन में सपोर्ट सिस्टम होता है, इसलिए वे इस निर्णय के लिए अभी समय लेना चाहते हैं." बताते चलें कि हाल ही में उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया का बेटे की शादी को लेकर चिंता जताने वाला वीडियो भी चर्चा में रहा है.

MAHANARYAMAN SCINDIA SHIVPURI VISIT
शिवपुरी पहुंचे महानआर्यमन सिंधिया (ETV Bharat)

राजनीति में नहीं आएंगे 'राजकुमार'

इसके साथ ही राजनीति में आने के कयासों से साफ इनकार किया. उन्होंने कहा कि उनके पिता क्षेत्र की जनता और विकास के लिए बेहतर काम कर रहे हैं. वहीं दौरे के दूसरे दिन यानि सोमवार को महानआर्यमन सिंधिया माधवराव सिंधिया खेल परिसर पहुंचे. यहां उन्होंने शिवपुरी में आयोजित 69वीं महिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रही खिलाड़ियों से मुलाकात की. उनसे बातचीत की और हौसला बढ़ाया. इस मौके पर उन्होंने खुद बैट थामकर क्रिकेट खेला और खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया.

MPCA PRESIDENT MAHANARYAMAN SCINDIA
सिंधिया ने शादी राजनीति पर दिया जवाब (ETV Bharat)

मध्य प्रदेश क्रिकेट को मजबूत करने पर काम

एमपीसीए अध्यक्ष के रूप में महाआर्यमन ने बताया कि मध्य प्रदेश में क्रिकेट को मजबूत करने के लिए बीते तीन महीनों से लगातार बैठकों के बाद एक ठोस योजना तैयार की गई है. पहले चरण में डिविजनल और डिस्ट्रिक्ट स्तर की प्रतियोगिताओं का विस्तार किया जाएगा और स्काउटिंग सिस्टम को मजबूत बनाया जाएगा. दूसरे चरण में हर डिविजन में बेहतर क्रिकेट एकेडमी और कोचिंग व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान शुरुआती स्तर पर हो सके.
तीसरे चरण में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जुड़ा पूरा डेटा जिसमें रन विकेट फील्डिंग सहित एकत्र किया जाएगा, जिससे उनके प्रदर्शन का रिकॉर्ड तैयार रहे और चयन प्रक्रिया पारदर्शी बन सके.

नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि "मध्य प्रदेश क्रिकेट अकादमी एमपीएल एकेडमी शुरू करने की तैयारी कर रहा है. जिसके लिए फ्रेंचाइजी ऑनर्स की तलाश की जा रही है. प्रदेश के बड़े शहरों में एकेडमी खोलकर बच्चों को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके तहत ऐसे 'रॉ टैलेंट' खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा. जो अब तक डिविजन या डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट से नहीं जुड़े हैं, इससे उन्हें एमपीएल होते हुए आगे आईपीएल तक पहुंचने का अवसर मिल सकेगा.

Last Updated : January 5, 2026 at 8:47 PM IST