ETV Bharat / state

विधायक प्रीतम सिंह की क्षेत्र में फजीहत, महिलाओं ने रोका काफिला, विधायक बोतल थमाकर निकल लिए

शिवपुरी में परेशान महिलाओं ने रोका था विधायक लोधी का काफिला, बिजली, सड़क और पानी की समस्याओं को लेकर सुना डाली खरी-खोटी, सामने आया वीडियो

BJP VIDHAYAK PRITAM SINGH LODHI
विधायक प्रीतम सिंह को क्षेत्र में महिलाओं ने सुना डाली खरी-खोटी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : June 29, 2026 at 1:31 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिवपुरी: अपने बयानों से सियासी पारा गर्म रखने वाले पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी को अपने ही क्षेत्र में खरी-खोटी सुनने मिल गई. जनता के बीच अक्सर '250 किलो का हाथ' होने का दावा करने वाले विधायक अपनी ही जनता के सामने जुककर हाथ जोड़े नदर आए. दरअसल, प्रीतिम सिंह लोधी के काफिले को रविवार को महिलाओं ने बीच सड़क पर रोक लिया था, इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है.

माननीय के काफिले को जनता ने घेरा

​घटना विधायक के दौरे के समय की है. क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे ग्रामीणों ने जब विधायक प्रीतम सिंह लोधी का काफिला देखा, तो अपनी नाराजगी जताने के लिए उन्हें रोक लिया. ग्रामीणों ने एक सुर में विधायक के सामने पानी की भारी किल्लत, बदहाल सड़कें और अघोषित बिजली कटौती की समस्याएं बतानी शुरू की, जिसके बाद माहौल गर्मा गया.

शिवपुरी में महिलाओं ने विधायक के काफिले को रोका (ETV Bharat)

पानी की बोतल थमाकर निकल लिए विधायक

​हैरानी की बात यह रही कि जब जनता अपनी गंभीर मांगें रख रही थी, तब विधायक जी ने समस्या सुलझाने का कोई ठोस भरोसा दिए बगैर अपनी गाड़ी से पानी की एक छोटी सी बोतल निकाली और ग्रामीणों की तरफ बढ़ा दी. इस दौरान विधायक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि लो पानी पिया और फिर आगे बढ़ गए.

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल

जनता जहां पानी और बिजली जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रही है, वहीं विधायक के इस अंदाज को लोग असंवेदनशील बता रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं. कि "दावे तो 250 किलो के हाथ के थे, लेकिन जनता के हक की बात आई तो सिर्फ एक बोतल पानी निकला."

लोधी का विवादों से गहरा नाता

​यह पहला मौका नहीं है जब पिछोर विधायक सुर्खियों में हैं. प्रीतम सिंह लोधी का विवादों से गहरा नाता रहा है. लोधी ब्राह्मण समाज और कथावाचकों पर विवादित टिप्पणी के बाद पार्टी से निकाले जा चुके हैं, हालांकि, बाद में उनकी वापसी हुई. ​मंच से सरेआम पटवारियों और प्रशासनिक अफसरों को 'उल्टा लटकाने' की धमकी देने के मामले में भी वे काफी चर्चा में रहे हैं.

सोशल मीडिया पर तीखी बहस

​वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है. विपक्ष का कहना है कि यह वीडियो साफ करता है कि जमीन पर कोई विकास नहीं हुआ है. जब जनता अपना हक मांगती है, तो सत्ताधारी विधायक उनका इस तरह मजाक उड़ाते हैं. इस मीडिया को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस छिड़ी हुई है.

इस मामले पर विधायक प्रीतम लोधी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, "बीते दिनों क्षेत्र के दौरे पर निकले थे, वीडियो किस गांव का है मुझे सही से याद नहीं है. ग्रामीणों ने बिजली और पानी की समस्या बताई थी जिस पर मैंने समाधान कराने का आश्वासन दिया. मैं रोज अपनी विधानसभा में लोगों के बीच रहता हूं, जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है. मोदी और लोधी कभी छुट्टी नहीं लेते रोज काम करते हैं."