ETV Bharat / state

सूरजपुर के शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत, रितेश जायसवाल बने अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की संख्या में दिखी कांटे की टक्कर

शिवनंदनपुर में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, 15 वार्डों में से 8 पर कांग्रेस की जीत, 7 वार्ड बीजेपी के खाते में

Shivnandanpur election result
शिवनंदनपुर में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 4, 2026 at 3:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर: जिले की नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के पहले चुनाव में बीजेपी की जीत हुई है. आम निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं, अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को 362 मतों से हरा दिया है. चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

सूरजपुर के शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

बीजेपी प्रत्याशी को मिले 2028 वोट

मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल को कुल 2028 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 1666 मत मिले. इस तरह भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाते हुए नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष का ताज अपने नाम किया है.

ये जीत यहां के विकास की जीत है और जनता की जीत है, हर मोहल्ले-वार्ड में आगे विकास दिखेगा- लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास मंत्री

वार्ड पार्षदों की संख्या में कांटे की टक्कर

वहीं 15 वार्डों में हुए पार्षद चुनाव के परिणामों में कांटे की टक्कर देखने को मिली. कांग्रेस ने 15 में से 8 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के उम्मीदवार 7 वार्डों में विजयी रहे. ऐसे में अध्यक्ष पद भाजपा के खाते में जाने के बावजूद परिषद में दोनों दलों के बीच संतुलित स्थिति बनती नजर आ रही है.

जश्न का माहौल

परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की. वहीं कांग्रेस ने भी पार्षद चुनाव में मिली सफलता को जनता का आशीर्वाद बताया है. इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भाजपा की जीत को प्रदेश सरकार की नीतियों और जनता के विश्वास की जीत बताया. वहीं एसडीएम शिवानी जायसवाल ने बताया कि मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई.

चुनाव परिणामों के बाद अब नगर पंचायत के विकास और जनहित के मुद्दों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव रिजल्ट LIVE UPDATES: नगर पंचायत घुमका चुनाव, कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती जयकुमार वर्मा बनी अध्यक्ष
सहसपुर लोहारा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सरिता संतोष मिश्रा बनी अध्यक्ष
करीब 2 करोड़ रुपए का 20 क्विंटल गांजा जब्त, यात्री बस से हो रही थी तस्करी, सूरजपुर पुलिस का एक्शन