ETV Bharat / state

शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

सूरजपुर के शिवनंदनपुर नगर पंचायत में पहली बार निकाय चुनाव हो रहे हैं.मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मतदान केंद्रों का जायजा लेकर जीत का दावा किया.

Lakshmi Rajwade IN polling stations
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 1, 2026 at 12:22 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में पहली बार आम निर्वाचन के तहत मतदान संपन्न हो रहा है. नगर पंचायत गठन के बाद यह पहला चुनाव होने के कारण मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी मुक्त वर्ग से बीजेपी, कांग्रेस सहित कुल तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं नगर पंचायत के 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए 52 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हो रहा है.


शिवनंदनपुर का चुनावी गणित

नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 4 हजार 642 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें 2 हजार 335 पुरुष और 2 हजार 307 महिला मतदाता शामिल हैं. निर्वाचन आयोग ने मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए 15 मतदान केंद्र बनाए हैं. सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान की व्यवस्था की गई है. चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा सभी मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है.

शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)


मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला. सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतार नजर आईं. इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी मतदान केंद्रों का जायजा लिया. उन्होंने मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मतदाताओं से चर्चा भी की.

Lakshmi Rajwade IN polling stations
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

मतदान को लेकर जनता में काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभा रहे हैं- लक्ष्मी राजवाड़े, कैबिनेट मंत्री

बीजेपी की जीत का दावा

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मतदाताओं के रुझान और उत्साह को देखते हुए नगर पंचायत शिवनंदनपुर में बीजेपी की जीत निश्चित है.क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के आधार पर जनता बीजेपी के पक्ष में मतदान कर रही है.

तुषार मानिक पर हमले से भड़का प्रशासनिक अमला, प्रदेशभर में तहसीलदार-नायब तहसीलदार हड़ताल पर

अमृतधारा जलप्रपात में डूबने से शख्स की मौत, एमसीबी के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

बीजेपी विधायक दीपेश साहू की शादी में बारिश ने डाला खलल, सरकारी व्यवस्थाओं की खुली पोल