ETV Bharat / state

शिवनंदनपुर चुनाव: कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर केस के खिलाफ प्रदर्शन, PCC चीफ समेत कई नेताओं का थाने के बाहर धरना

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज, कांग्रेस ने पुलिस पर एकतरफा और दबाव में कार्रवाई का आरोप लगाया

Shivnandanpur election
शिवनंदनपुर चुनाव: कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर केस के खिलाफ प्रदर्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 25, 2026 at 8:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर: कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. सोमवार को जिले के बिश्रामपुर थाना के सामने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज सहित कई बड़े नेता शामिल हुए और पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया.

PCC चीफ समेत कई नेताओं का थाने के बाहर धरना (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

शिवनंदनपुर में होना है चुनाव

दरअसल शिवनंदनपुर नगर पंचायत में 1 जून को चुनाव के लिए वोटिंग होगी. इससे पहले भाजपा और कांग्रेस तैयारी में जुटी है. इसी बीच बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने बिश्रामपुर थाना के सामने धरना शुरू कर दिया. प्रदर्शन स्थल पर टेंट और पंडाल लगाकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डटे रहे.

पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के दबाव में पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है. कांग्रेस नेताओं की मांग है कि नरेंद्र जैन पर लगाए गए आर्म्स एक्ट की धाराओं को समाप्त किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हो. साथ ही कांग्रेस की ओर से भी अपराध दर्ज करने की मांग उठाई गई है.

एक युद्ध...सत्ता के दुरुपयोग और भाजपा सरकार के तानाशाही के विरुद्ध, भाजपा जिला अध्यक्ष के शिकायत के आधार पर आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धारा के तहत कार्रवाई करना दुर्भाग्यपूर्ण है- दीपक बैज, प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस

Shivnandanpur election
कांग्रेस ने पुलिस पर एकतरफा और दबाव में कार्रवाई का आरोप लगाया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

थाने से ही लड़ेंगे चुनाव

प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे थाने से ही चुनाव लड़ने तक का निर्णय लेने को तैयार हैं. साथ ही कांग्रेस की ओर से भी अपराध दर्ज करने की मांग उठाई गई है. धरना स्थल पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व विधायक गुलाब कमरो और अंबिका सिंहदेव सहित संभाग भर के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

नगरीय निकायों में 240 और त्रि-स्तरीय पंचायतों में 392 अभ्यर्थी मैदान में, चुनाव आयोग की तैयारी पूरी
शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव : पहली बार वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह, कांग्रेस बीजेपी में सीधी जंग
झीरम कांड के 13 साल: अपनों को खोने की कसक और अंतहीन पीड़ा, ये है नरसंहार का सफरनामा, कांग्रेस ने फिर की जांच की मांग