ETV Bharat / state

'निशांत पर कभी उंगली नहीं उठी', पूर्व IPS अमिताभ दास पर क्या बोले शिवानंद तिवारी?

'पूर्व आईपीएस अमिताभ दास मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं हैं' नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर लगे आरोप पर क्या बोले शिवानंद तिवारी?. पढ़ें

EX IPS OFFICER AMITABH DAS
पूर्व IPS अमिताभ दास के फ्लैट पर छापेमारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 14, 2026 at 9:10 AM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: नीट छात्रा मौत मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ दास की गिरफ्तारी की खबर है, हालांकि अभी तक पुलिस ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है. अमिताभ दास पर नीट छात्रा मौत मामले में पटना के चित्रगुप्त नगर थाने में कांड संख्या 44/26 के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसमें अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप लगा है.

पूर्व IPS अमिताभ दास गिरफ्तार? : शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताश दास के पाटलिपुत्र स्थित अपार्टमेंट पर छापेमारी की गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान उनके घर से कुछ सबूत जुटाएं गए. इस दौरान डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की गई. अधिकारियों ने कंप्यूटर, मोबाइल डिवाइस से जुड़े डेटा को भी खंगाला.

पूर्व IPS अमिताभ दास के फ्लैट पर छापेमारी (ETV Bharat)

आगे क्या होगा, पुलिस के अगले कदम का इंतजार: इसके बाद पूर्व आईपीएस को गिरफ्तार किया गया या नहीं, इसकी जानकारी पुलिस ने नहीं दी है. पुलिस का कहना है कि ''बरामद डिजिटल साक्ष्यों का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी.'' पुलिस सूत्रों की माने तो उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है.

'मैंने तो केवल जनहित में सवाल उठाए थे' : इस दौरान पूर्व IPS अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि ''मुझे जानबूझकर फंसाया जा रहा है, मैंने तो केवल जनहित में सवाल उठाए थे.'' साथ ही उन्होंने यह आशंका भी जताई कि छापेमारी के दौरान उनके घर में अवैध सामग्री रखने की कोशिश की गई है.

"मैं सारे सबूत सीबीआई को दूंगा, निशांत कुमार को बचाने के लिए मुझे गिरफ्तार किया जा रहा है. अभी मेरी हत्या की भी कोशिश की गई है." - अमिताभ दास, पूर्व IPS

क्या कहा था अमिताभ दास ने? : पिछले दिनों नीट छात्रा मौत मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने कई बयान दिए थे. उन्होंने मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम लिया था और डीएन टेस्ट की मांग की थी.

क्या है मामला? : 6 जनवरी, 2026 को पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में जहानाबाद की रहनेवाली एक लड़की (16 वर्ष) की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद एक अस्पताल में 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप था कि उकी बेटी की हत्या हुई. 16 जनवरी को डीजीपी के आदेश के बाद एसआईटी का गठन किया गया. जब एसआईटी किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंची तो 12 जनवरी को सीबीआई ने केस दर्ज किया और जांच अपने हाथ में ले लिया.

CBI ने FIR दर्ज शुरू की जांच : नीट छात्रा की मौत को शुरुआत में आत्महत्या बताया था. फिर मेडिकल रिपोर्ट में यौन हिंसा की बात सामने आई. कई लोगों के डीएनए सैंपल लिए गए. लेकिन अब तक जांच में एसआईटी किसी नतीजे तक नहीं पहुंची. अब सीबीआई ने 7S/26 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है.

शिवानंद तिवारी ने क्या कहा? : वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि, ''पूर्व पुलिस अधिकारी अमिताभ दास ने नीतीश कुमार के पुत्र निशांत पर जो आरोप लगाया है वह बिल्कुल अविश्वसनीय है. नीतीश कुमार लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं. मां के नहीं रहने के बाद निशांत अपने पिता के साथ ही मुख्यमंत्री आवास में रहता है. लेकिन आज तक किसी भी विवाद में उसका नाम नहीं आया. कभी उस पर उंगली नहीं उठी. बल्कि लोगों को ताज्जुब होता है कि एक मुख्यमंत्री का बेटा इतना सरल कैसे हो सकता है.''

नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर क्या बोले? : उन्होंने आगे कहा, ''अमिताभ दास मुझे कभी भी मानसिक तौर पर स्वस्थ व्यक्ति नहीं लगे. उन्होंने निशांत पर जो नीट छात्रा मामले से संबंधित आरोप लगाया है वह बिल्कुल अविश्वसनीय है. इस आरोप को विकृत मानसिकता की उपज कहा जा सकता है.''

अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर बोले तेज प्रताप: अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर तेज प्रताप यादव ने कहा, "अमिताभ दास बेमतलब के बयान देते रहते हैं. कुछ दिन पहले, मुझ पर भी झूठे और गुमराह करने वाले कमेंट्स किए गए थे, जबकि उनका कोई बेसिस नहीं था. और अब, जिस तरह से वह निशांत पर आरोप लगा रहे हैं, वह भी गलत और बेबुनियाद है. उनके लगाए जा रहे आरोप साबित नहीं हुए हैं, इसलिए वे झूठे और पूरी तरह से बेबुनियाद हैं."

ये भी पढ़ें-

क्या बिहार के गर्ल्स हॉस्टलों में लड़कियां हैं सुरक्षित? पटना में एक और NEET छात्रा की मौत से मचा हड़कंप

NEET छात्रा मौत मामला: अब तक की तीन बड़ी थ्योरी, जिसने मामले को उलझा दिया, जानें क्या हुआ था उस रात?

'नीतीश कुमार इस्तीफा दो..' NEET छात्रा की मौत के विरोध में सड़क पर उतरी JRD कार्यकर्ता

'NEET छात्रा की मौत पर सरकार गंभीर'.. बोले मांझी- 'SIT के बाद CBI ने भी केस हाथ में लिया'