ETV Bharat / state

शिमला विंटर कार्निवल में इस बार रिज के टैंक पर नहीं बनेगा स्टेज, इस वजह से लिया गया फैसला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में शिमला विंटर कार्निवल को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है.

शिमला विंटर कार्निवल
शिमला विंटर कार्निवल (ETV Bharat GFX)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 18, 2025 at 4:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: 24 दिसंबर से शिमला विंटर कार्निवल का आगाज होने जा रहा है. विंटर कार्निवल की जिम्मेदारी शिमला नगर निगम की रहेगी. 24 से 31 दिसंबर तक चलने वाले कार्निवल को लेकर शिमला नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है. कार्निवल के दौरान जहां नामी गायकों को बुलाया जाएगा. वहीं, स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा.

रिज के टैंक पर नहीं बनेगा स्टेज

शिमला विंटर कार्निवल को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. इस बार विंटर कार्निवल का मंच रिज टैंक पर न लगाकर आशियाना की ओर लगाने का फैसला लिया गया है. आशियाना की ओर भव्य मंच बनाने को लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है. कोबाल्ट स्टोन से पहले खाली पड़ी जगह पर यह मंच लगाया जा रहा है. हालांकि, हर साल रिज टैंक के ऊपर ही मंच बनाया जाता था, लेकिन टैंक की सेफ्टी को लेकर सवाल उठते थे, जिसे देखते हुए इस बार नगर निगम ने दूसरी ओर स्टेज बनाने का फैसला लिया है.

शिमला महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया, 'राजधानी में 24 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाएगा. जिसका शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे. इस बार कार्निवल में लगने वाले मंच की जगह को बदला गया है. ताकि टैंक पर ज्यादा दबाव न पड़े. क्योंकि राज मैदान का टैंक वाला हिस्सा काफी संवेदनशील है'.

विंटर कार्निवल के दौरान इस बार सामाजिक सरोकार को भी खास तवज्जो दी जाएगी. आयोजन में चिट्टे और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने वाले वॉरियर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. यह वाॅरियर्स लंबे समय से युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहे हैं.

म्यूजिक शो और नुक्कड़ नाटकों का होगा मंचन

महापौर सुरेंद्र चौहान बताया कि विंटर कार्निवल को लेकर निगम खास तैयारियां कर रहा है. बच्चों के लिए लेडीज पार्क में झूले लगाए जाएंगे. इसके अलावा अन्य गतिविधियां भी यहां होंगी. इसमें म्यूजिक शो भी शामिल होगा. नुक्कड़ नाटकों का मंचन भी कार्निवल में होगा. नगर निगम ने इसको लेकर कलाकार मुनीष और उनकी टीम को इसके मंचन को लेकर निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: बिना बर्फबारी भी खास है शिमला, 100 साल पुरानी आइस स्केटिंग रिंक बनी पर्यटकों की पहली पसंद