ETV Bharat / state

संजौली मनीषा मित्तल हत्याकांड का LIVE वीडियो आया सामने, CCTV फुटेज में ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिखे दो शूटर

संजौली स्कूल संचालिका मर्डर केस में नया मोड़ सामने आया है. वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटरों की फायरिंग करते वीडियो आया सामने.

संजौली स्कूल संचालिका मर्डर केस
संजौली स्कूल संचालिका मर्डर केस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : June 20, 2026 at 3:23 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: संजौली के बहुचर्चित स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस के हाथ एक अहम सुराग हाथ लगी है. जो हत्याकांड में शामिल दोनों शूटर को सजा दिलाने में अहम सबूत का काम करेंगे. दरअसल, घटना के दिन दोनों शूटरों ने मनीषा पर जब ताबड़तोड़ फायरिंग की थी तो उस वक्त मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी घटना कैद हो गई थी. जिसका वीडियो अब सामने आया है.

हत्याकांड मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दोनों शूटर घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे हत्या की पूरी वारदात के क्रम को समझने में पुलिस और जांच एजेंसियों को महत्वपूर्ण मदद मिली है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो आरोपी मनीषा के पास पहुंचते और उनमें से एक आरोपी मनीषा को पीछे से गोली मारता है. तभी दूसरा आरोपी भी सामने से भागते आता है और जमीन पर गिरी मनीषा के ऊपर फायर कर देता है. वहीं, फुटेज में वारदात को अंजाम देने के दोनों आरोपी मौके से भागते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

जांच में अहम सबूत बना फुटेज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज मामले की जांच में एक अहम साक्ष्य के रूप में सामने आया है. फुटेज के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों, घटनास्थल पर उनकी मौजूदगी और वारदात के तरीके की पुष्टि करने में मदद मिल रही है. जांच टीम फुटेज की तकनीकी जांच भी करवा रही है. ताकि घटनाक्रम का सटीक विवरण सामने लाया जा सके. वहीं, स्कूल संचालिका मर्डर केस में पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

हत्या के बाद मचा था हड़कंप

गौरतलब है कि 13 जून को शिमला जिले में संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर गई थी. घटना के समय जब पास की दुकान से सामान लेकर वापस स्कूल लौट रही थीं. इस दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने स्कूल गेट के पास उन पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और करीब 40 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया. वहीं, संजौली क्षेत्र में मनीषा मित्तल की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है. स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड: पेशी के दौरान मुंह छिपाते दिखे दोनों शूटर, कोर्ट ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

ये भी पढ़ें: स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड पर क्या बोले CM सुक्खू?