आंगनबाड़ी सहायिका के 5 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू
12वीं पास महिलाओं के लिए सनुहरा अवसर. आंगबाड़ी सहायिका के लिए 5 पदों पर निकली भर्ती.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : January 2, 2026 at 5:32 PM IST
रामपुर: हिमाचल प्रदेश में रोजगार तलाश रही महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है. बाल विकास परियोजना रामपुर के तहत आंगनबाड़ी सहायिका के 5 पदों को भरने के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. उम्मीदवारों का साक्षात्कार 27 जनवरी 2026 को शिमला जिले के रामपुर में होगा.
इन आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी नियुक्ति
यह नियुक्तियां आंगनबाड़ी केंद्र सयाना गौरा (ग्राम पंचायत धार गौरा), खुन्ना (ग्राम पंचायत शिंगला), बरशोल (ग्राम पंचायत तकलेज), खलटी खनाश (ग्राम पंचायत शाह धार) और निचला डकोलड (नगर परिषद रामपुर, वार्ड संख्या–7) में की जाएंगी. इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी, जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र अथवा नगर परिषद वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए.
आवेदकों के लिए नियम व शर्तें, वेतन
उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है. चयनित आंगनबाड़ी सहायिका को सरकार द्वारा 5800 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा.
आवेदन की अंतिम तिथि
बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर ने बताया, 'इच्छुक महिला उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों/दस्तावेजों की स्व-सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर के कार्यालय में 22 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे तक जमा करवा सकती हैं'.
27 जनवरी को होगा इंटरव्यू
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों का साक्षात्कार 27 जनवरी 2026 को एसडीएम रामपुर की अध्यक्षता में कार्यालय उप-मंडलाधिकारी रामपुर में आयोजित किया जाएगा. साक्षात्कार के समय आवेदकों को सभी मूल प्रमाण पत्र चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे.
इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, संबंधित वृत्त कार्यालय अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर के कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें: शिमला में अल्पसंख्यक बच्चों को बेहतर सुविधाएं, मदरसे में पढ़ रहे 87 बच्चे, आंगनबाड़ी का लाभ ले रहे 491 अल्पसंख्यक

