ETV Bharat / state

शिमला में बड़े सरकारी बैंक का मैनेजर चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार, महिला पैडलर से होते हुए नेटवर्क तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक एक बड़े सरकारी बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात है.

सरकारी बैंक का मैनेजर चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार
सरकारी बैंक का मैनेजर चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार (कॉन्सेप्ट इमेज)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : April 17, 2026 at 3:32 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चिट्टे की लत से नौकरीपेशा लोग भी नहीं बच पा रहे हैं. पुलिस लगातार नशे के सौदागरों को पकड़ने में लगी है. इसी के तहत शिमला जिले के जुब्बल में स्थित पुलिस ने चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक एक बड़े सरकारी बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात है.

आरोपी की पहचान तरुण ठाकुर निवासी सिरमौर के रूप में हुई. वर्तमान में आरोपी एक बड़े सरकारी बैंक में लोन ब्रांच में मैनेजर के पद पर तैनात है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 29 के मामला दर्ज कर लिया है. दरअसल 9 फरवरी को थाना जुब्बल पुलिस ने एक स्थानीय महिला आरोपी को 13.46 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था. जांच के आधार पर बैकवर्ड लिकेंज के आधार पर पुलिस ने 17 मार्च को पंजाब के अमृतसर निवासी मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लकी को गिरफ्तार किया था. इससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 6 अप्रैल 2026 को आशीष उर्फ गांधी, मनोज ठाकुर उर्फ सनी और खुशी राम उर्फ कुश को गिरफ्तार किया. अब इनसे फॉरवर्ड लिकेंज के आधार पर पुलिस ने बैंक मैनेजर तरुण को बीते कल गिरफ्तार किया है.

अब तक कुल छह गिरफ्तार

जांच में यह पाया गया कि आरोपी मैनेजर मादक पदार्थ (चिट्टा/हेरोइन) की खरीद-फरोख्त में सक्रिय रूप से संलिप्त था और उसका सीधा संपर्क मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लकी निवासी अमृतसर से था. दोनों के बीच ऑनलाइन माध्यम से वित्तीय लेनदेन भी सामने आए हैं, जो इस अवैध नेटवर्क की मुख्य कड़ी साबित हो सकते हैं. एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि ' पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिकेंज के आधार पर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस जांच में इस अंतरराज्यीय नेटवर्क गैंग का खुलासा हुआ है, जिसमें पंजाब से सप्लाई, हिमाचल में वितरण और ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन की स्पष्ट कड़ियां मिली हैं.'

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क ध्वस्त हो गया है. पुलिस ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की है. बैंक मैनेजर के चिट्टा तस्करी में संलिप्त होने की खबर एकदम चौकाने और सतर्क करने वाली है. ये खबर साबित करती है कि कैसे अच्छी सौलरी और नौकरीपेशा लोग भी अपने सामाजिक रुतबे की आड़ में युवाओं को ये सफेद जहर परेस रहे हैं.

ये भी पढ़ें: हिमाचल के इस शहर में लगेंगे पानी के नए ऑटोमेटिक मीटर, उपभोक्ताओं को मिलेगा ये फायदा