ETV Bharat / state

प्राथमिक विद्यालय में नाबालिग छात्रा से बैड टच का आरोप; सुल्तानपुर में शिक्षामित्र गिरफ्तार, FIR दर्ज

अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 26, 2026 at 6:17 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सुल्तानपुर : देहात कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में नाबालिग छात्रा के साथ बैड टच का मामला सामने आया है. आरोप विद्यालय के शिक्षामित्र पर लगा है. जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षामित्र के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है. देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज होने और गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

परिजनों का आरोप है कि इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र ने नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत की. इस दौरान छात्रा ने विरोध भी किया. जिसके बाद बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई.

परिजनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को तहरीर दी है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस का कहना है कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई जारी है और जांच के आधार पर आगे की धाराएं भी जोड़ीं जा सकती हैं. वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है.


देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज होने और गिरफ्तारी की पुष्टि की है. अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा की सुरक्षा और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है तथा जांच निष्पक्ष ढंग से की जा रही है.

अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेजने की कार्यवाही हो रही है. मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है.

यह भी पढ़ें : कानपुर में LKG की बच्ची से स्कूल वैन में बैड टच, रोते हुये पहुंची घर, मां से बोली- अंकल ने की गंदी हरकत