इश्क के तूफां में उड़े देवर-भाभी, पहाड़ी पर मिली डेडबॉडी, दोनों की मौत पर सस्पेंस
विजयनगर की पहाड़ी पर महिला व युवक की डेडबॉडी बरामद. दोनों के बीच प्रेमप्रसंग था. वह कई बार प्रेमी के साथ भाग चुकी थी.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : July 3, 2026 at 1:30 PM IST
श्योपुर : विजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्ध बाबा की पहाड़ी के पास युवक और महिला के शव बरामद किए गए. एक साथ दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जैसे ही लोगों ने दोनों शव देखे तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस जांच में पता चला कि दोनों रिश्ते में देवर-भाभी थे. मामला प्रेमप्रसंग का है. महिला शादीशुदा और 3 बच्चों की मां थी. दोनों ने खुद जान दी या साजिश का शिकार हुए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मार्च में भी महिला प्रेमी के साथ भागी थी
महिला की शिनाख्त विजयपुर की रहने वाली वंदना जाटव और युवक अनेश उर्फ कल्ला जाटव के रूप में हुई. कल्ला मुरैना रहने वाला था. दोनों रिश्ते में देवर-भाभी थे. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस जांच में दोनों के रिश्ते और अवैध संबंधों का खुलासा हुआ. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि वंदना जाटव बीते मार्च माह में अपने प्रेमी कल्ला जाटव के साथ घर छोड़कर चली गई. इसके बाद वह मई महीने में वापस लौट आई.
आधी रात को देवर के साथ भाभी गायब
कल्ला जाटव रिश्ते में महिला के चचिया ससुर का बेटा था. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. वंदना के पति पंकज जाटव का कहना है "बुधवार रात्रि के 12 बजे विजयपुर से मेरी पत्नी गायब हो गई थी. उस समय मैं अपनी ससुराल में था. हमने पत्नी की खोजबीन की परंतु उसका कोई सुराग नहीं लग सका. इसके बाद मैं अपने घर भद्दीपुरा चला गया. गुरुवार दोपहर 2 बजे मुझे जानकारी लगी कि इस तरह की घटना हो गई है. मेरी पत्नी और मेरे चाचा का लड़का जौरा में किराए के मकान में रहते थे."
- एक गर्लफ्रेंड के दो आशिक, दोनों प्रेमी गुंडे लेकर भिड़े, बीचबचाव करने वाले स्टूडेंट का मर्डर
- विदिशा में चुपचाप प्रेमी के साथ भागी बेटी तो मां को लगा गहरा धक्का, उठाया खौफनाक कदम
देवर-भाभी को गांव से निकाला था
मृतका के चचिया ससुर सियाराम जाटव का कहना है "अनेश मेरे छोटे भाई का लड़का है. मेरी बहू वंदना जाटव और मेरे भाई का लड़का अनेश उर्फ कल्ला जाटव दोनों को गांव से पंचों ने बाहर निकाल दिया था. उनकी गलती मिली थी. इसीलिए वे जौरा में रह रहे थे." विजयपुर थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर ने बताया "सिद्ध बाबा की पहाड़ी के पास महिला और युवक के शव मिले. महिला पूर्व में भी कई बार अपने प्रेमी देवर के साथ भाग चुकी थी. 30 जून को ये अपने गांव भद्दीपुरा से निकले थे. शव मिलने की सूचना पर मुरैना से फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. महिला 3 बच्चों की मां थी. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है."

