ETV Bharat / state

श्योपुर में आसमां से उतरी परी, किसान का 12वीं पास बेटा हेलीकॉप्टर से लाया दुल्हनिया

श्योपुर के जैदा गांव में एक किसान परिवार की खुशियां उस समय अपार हो गईं, जब दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचा.

SHEOPUR HELICOPTER DULHAN
हेलीकॉप्टर से दुल्हन को उतारता दूल्हा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 21, 2026 at 2:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

श्योपुर : पूरे इलाके में एक किसान द्वारा अपने बेटे की धूमधड़ाके के साथ की गई शादी चर्चा के केंद्र में है. श्योपुर से किसान का बेटा दूल्हा बनकर हेलीकॉप्टर से बड़ौदा क्षेत्र के राजपुरा पहुंचा. इसके बाद शनिवार को दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया लेकर अपने घर पहुंचा. ये सीन देखने के लिए पूरा गांव जमा हो गया.

परिजनों के साथ हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा

श्योपुर के जैदा निवासी किसान रामसिंह मीणा के छोटे बेटे अजय मीणा की शादी राजपुरा निवासी रितिका के साथ संपन्न हुई. शुक्रवार की रात दोनों की धूमधाम से हिंदू रीतिरिवाज से शादी हुई. अजय मीणा अपने परिवारजनों के साथ हेलीकॉप्टर से राजपुरा गांव के सरपंच शिवराज मीणा के घर पहुंचा. शुक्रवार की रात दूल्हा-दुल्हन के फेरे हुए और शनिवार को 10 बजे दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन को लेकर जैदा गांव वापस लौटे.

किसान का बेटा हेलीकॉप्टर से लाया दुल्हनिया (ETV BHARAT)

हेलीकॉप्टर देखने उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम

अजय मीणा के दादा चांदमल मीणा जैदा पूर्व में इसी गांव के सरपंच रह चुके हैं. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार अपने गांव में किसी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से उतरते देखा है. इस आयोजन ने ने केवल परिवार की खुशी को बढ़ाया बल्कि पूरे गांव को गर्व और उल्लास का अवसर दिया. जैदा गांव और राजपुरा गांव के लोगों के लिए यह खास दिन बन गया. हेलीकॉप्टर की लैंडिंग देखने हुजूम उमड़ पड़ा. जैसे ही हेलीकॉप्टर ने अपनी मंजिल के लिए उड़ान भरी वैसे ही लोगों ने तालियां बजाकर दूल्हे को शुभकामनाएं दी.

Sheopur helicopter dulhan
परिजनों के साथ हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा (ETV BHARAT)

दूल्हा बोला- माता पिता का सपना साकार

दूल्हा अजय मीणा ने बताया "उसके माता-पिता ने वर्षों पहले सपना देखा था कि बेटे की शादी में दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाया जाएगा. आज उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो गया. उनके माता-पिता ने उन्हें पढ़ाया लिखाया और हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उनका एक ही सपना था कि उनके बेटे की शादी अलग अंदाज में हो."

हेलीकॉप्टर का खर्चा आया 12 लाख रुपये

दूल्हा अजय मीणा के पिता रामसिंह मीणा ने बताया "हर माता पिता की इच्छा होती है कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें, उनकी अच्छे परिवार में शादी हो. हेलीकॉप्टर में करीब 8 लाख रुपए खर्चा आया. बेटा 12वीं पास है. वह खेती किसानी में सहयोग करता है. उनके पास 200 बीघा जमीन है."