ETV Bharat / state

तेज रफ्तार कार ने 10 साल की बच्ची को उड़ाया, उछलकर दूर जा गिरी मासूम, लाइव वीडियो

श्योपुर में हादसे का शिकार 10 साल की मासूम, कार की टक्कर से उछलकर दूर जा गिरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना.

GIRL INCIDENT CCTV VIDEO SHEOPUR
कार ने बच्ची को मारी टक्कर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 26, 2026 at 4:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

श्योपुर: विजयपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही 10 साल की मासूम को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी खतरनाक कि 10 साल की मासूम उछलकर दूर जा गिरी. इस घटना में बच्ची को मामूली चोट आई है. टक्कर के बाद बच्ची खुद उठकर चलती हुई नजर आई. गनीमत रही की बच्ची को ज्यादा चोट नहीं आई, अगर थोड़ी दूर और चली जाती तो लोहे की रॉड से टकराकर उसकी जान भी जा सकती थी.

कार ने बच्ची को मारी टक्कर
घटना बुधवार शाम विजयपुर के डाबीपुरा की है. 10 साल की मासूम बच्ची सड़क पर कर रही थी. तभी सामने से आ रही एक कार ने मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बच्ची उछलकर दूर जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लेकिन लोग जब तक कार का पीछा कर उसे पकड़ पाते तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद बच्ची कुछ पल के लिए सहम गई.

कार की टक्कर से उछलकर दूर गिरी बच्ची (ETV Bharat)

टक्कर के बाद खुद उठकर चलती नजर आई बच्ची
परंतु बच्ची के परिजनों को बुलवाया गया और उसको उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका उपचार डॉक्टरों के द्वारा किया जा रहा है. हादसे में उसके साथ बड़ी घटना नहीं घटी. कुछ क्षण में वह खुद उठकर चलती हुई नजर आई. उसके साथ एक बच्चा भी चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है. मामले की जानकारी विजयपुर थाना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

car hit 10 year old girl sheopur
टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार (ETV Bharat)

तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग
स्थानीय लोगों की मांग है कि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना पर रोक लगाई जा सके. उन्होंने नगर परिषद प्रशासन के अधिकारियों से भी मांग की है कि खुले पड़े सरिए भी सड़क किनारे निकल रहे हैं. गनीमत रही कि बड़ी घटना होने से रुक गई.

विजयपुर थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि, ''पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार के नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे वाहन चालक का पता लगाया का सके.''