ETV Bharat / state

श्योपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजन ने अस्पताल में मचाया तांडव, डॉक्टर को पीटा

श्योपुर में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 युवक की मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल, आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में की तोड़फोड़.

SHEOPUR 2 BIKES COLLIDE
श्योपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : December 31, 2025 at 5:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

श्योपुर: विजयपुर में मंगलवार को 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी, इसमें 1 युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई थी. जबकि हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. युवक की मौत से आक्रोशित परिजन ने विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर हंगामा कर दिया. इस दौरान गुस्साए लोगों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और जब डॉक्टर ने रोकने के प्रयास किए तो लोगों ने डॉक्टर के साथ भी मारपीट कर दी.

सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

विजयपुर के छिमछिमा हनुमान मंदिर के पास हाईवे पर 2 बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई थी. इसमें कई लोग घायल भी हो गए है. घायलों को तत्काल डायल 112 विजयपुर के अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां उनका उपचार डॉक्टर के द्वारा किया गया है. वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी भिजवा दिया था. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है.

people vandalized hospital Sheopur
परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़ (ETV Bharat)

हादसे में एक की मौत, कई घायल

बाइकों की भिड़ंत में दौर्द गांव निवासी युवक जितेन्द्र पुत्र रामगोपाल रावत उम्र 35 साल की मौत हो गई है. इसके अलावा मृतक जीतेन्द्र की पत्नी कलिया बाई, बेटे अमन उम्र (8) और भतीजा पीयूष (8)साल घायल हो गए हैं. वहीं, दूसरी बाइक पर सवार हुल्लपुर गांव निवासी उपेंद्र रावत पुत्र धर्मवीर रावत (24) बांगरोद गांव निवासी राहुल पुत्र गिर्राज रावत (20) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है.

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई

एसडीओपी राघवेंद्र सिंह तोमर ने बताया, "फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजन को शांत कराया गया है." उन्होंने कहा कि "कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है. किसी भी तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा." पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. सड़क की स्थिति, दोनों वाहनों की रफ्तार और अन्य संभावित कारणों की जांच के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.