ETV Bharat / state

शिवहर में आधी रात युवक के साथ क्या हुआ? अगले दिन सुबह बीहड़ में मिली लाश

शिवहर में रात को खाना खाकर निकले शख्स की अगले दिन सुबह बंसवारी में लाश बरामद हुई. हत्या की आशंका को लेकर गांव में दहशत-

ETV Bharat
ETV Bharat (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : April 25, 2026 at 1:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिवहर : बिहार के शिवहर में एक युवक का शव बांसों के झुरमुट के बीच पाया गया. मामला तरियानी थाना क्षेत्र के औरा मलीकाना गांव का मामला है. शनिवार की सुबह-सुबह लोगों ने युवक की लाश देखी. मृतक की पहचान रामबाबू सहनी के 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है.

युवक का मिला शव : बताया जा रहा है कि राहुल शुक्रवार की रात को खाना खाने के बाद घर से निकला था. परिजनों को लगा कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन रात गहराती गई और राहुल का कोई अता-पता नहीं चला. चिंतित परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन हर कोशिश नाकाम रही.

युवक की मौत से गांव में शोक : शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने बसवारी में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी. खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. बेटे की लाश देखते ही पिता रामबाबू सहनी की चीख निकल गई और वह मौके पर ही बेहोश हो गए. यह दृश्य देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार : सूचना मिलते ही तरियानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी. थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. हर पहलू से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा.

"शव को देखकर मामला संदिग्ध लग रहा है. घटना स्थल को घेर दिया गया है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पीएम के आधार पर ही पता चल सकेगा कि मौत की असल वजह क्या है?"- विनय प्रसाद, थानाध्यक्ष, तरियानी थाना

ये भी पढ़ें-