ETV Bharat / state

बिना UPSC परीक्षा दिए सिलेक्शन का जश्न मनाने वाला गिरफ्तार, कई जगह हुआ था सम्मानित

यूपीएससी में खुद को टॉपर बताने वाला शेखपुरा का युवक गिरफ्तार हो गया है. आरोप है कि उसने परीक्षा ही नहीं दी थी. पढ़ें..

Fake UPSC topper arrested
शेखपुरा का फर्जी यूपीएससी टॉपर गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 17, 2026 at 5:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा के रहने वाले फर्जी यूपीएससी प्रतिभागी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने खुद को यूपीएससी टॉपर बताकर न केवल सुर्खियां बटोरी थी, बल्कि स्थानीय स्तर पर सम्मानित भी हुआ था. बाद में रेंक की जांच में उसका दावा फर्जी पाया गया. ये भी खुलासा हुआ कि उसने एग्जाम ही नहीं दिया था.

फर्जी यूपीएससी टॉपर गिरफ्तार: जिले के महुली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का रहने वाला रंजीत कुमार यादव दिल्ली में काम करता है. ये बात सामने आई है कि उसने यूपीएससी का पेपर दिया ही नहीं था तो जाहिर है कि परीक्षा कहां से पास करता लेकिन इसके बावजूद उसने सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर जमकर माहौल बनाया.

Fake UPSC topper arrested
सम्मानित करते पूर्व विधायक विजय कुमार (ETV Bharat)

कई जगह हुआ था सम्मानित: यूपीएससी में उसके सफल होने की खबर जैसे ही इलाके में फैली आसपास के लोग बधाई देने उसके घर पहुंचने लगे. शेखपुरा के पूर्व विधायक विजय कुमार भी फतेहपुर गांव पहुंचे और रंजीत कुमार को सूटकेस और फूल-मालाओं से सम्मानित किया. थाना प्रभारी ने भी थाने में बुलाकर उसे सम्मानित किया था. इस दौरान कई लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिससे यह खबर और तेजी से फैल गई.

हालांकि उसी दौरान बनाए गए वीडियो में रंजीत के हावभाव और उसके जवाबों को लेकर कुछ लोगों को संदेह भी होने लगा था. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसी बीच जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि रंजीत ने तो यूपीएससी की परीक्षा ही नहीं दी.

Fake UPSC topper arrested
ग्रामीणों से सम्मानित होते रंजीत (ETV Bharat)

दिल्ली भाग गया था रंजीत: वहीं, सच सामने आने के बाद फर्जी दावा करने वाला रंजीत कुमार घर छोड़कर दिल्ली फरार हो गया. फिलहाल उसका परिवार और गांव के लोग इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं. दूसरी ओर रंजीत के सम्मान से जुड़ा पोस्ट करने वाले पूर्व विधायक विजय कुमार ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से वह पोस्ट हटा लिया है.

रंजीत ने रंजीथ नाम का उठाया फायदा: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 6 मार्च को सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी किया था. इस परीक्षा में कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर निवासी रंजीथ कुमार को ऑल इंडिया रैंक 440 प्राप्त हुई थी. उसी परिणाम को आधार बनाकर शेखपुरा के रंजीत कुमार ने अपने नाम से यूपीएससी पास करने का दावा कर लोगों को गुमराह कर दिया.

ये भी पढ़ें: UPSC की 301वीं रैंक किसकी.. ब्रह्मेश्वर की पोती या यूपी की आकांक्षा सिंह? आयोग के जवाब का इंतजार