ETV Bharat / state

बिना दरवाजे का शौचालय! शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को चादर लगाकर करना पड़ रहा शौच

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के शौचालय की स्थिति बदहाल है. यहां के शौचालय में दरवाजा गायब है.

sheikh-bhikhari-hospital-toilets-in-dilapidated-condition
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज का शौचालय (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 3, 2026 at 10:30 AM IST

|

Updated : June 3, 2026 at 4:21 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन का हाल बुरा है. शौचालय बनाने को लेकर पूरे देश भर में पहल की जा रही है, लेकिन कुछ जगहों पर शौचालय की सुविधा होने के बावजूद यहां की हालत बेकार है. हम बात कर रहे हैं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के शौचालय की.

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेजों में से एक माना जाता है. यहां के शौचालय की स्थिति इतनी लचर है कि लोग जाने से घबराते हैं. क्योंकि शौचालय में दरवाजा तक ही नहीं है. किसी शौचालय में दरवाजा तो है लेकिन वह उपयोग के लायक नहीं है. ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को शौचालय जाने के पहले सोचना पड़ता है कि आखिर खुले में कैसे शौच करें. यहां के शौचालय का टूटा फूटा दरवाजा मरीजों के इज्जत के साथ खिलवाड़ कर रहा है.

जानकारी देते मरीज एवं उसके परिजन और डीएस (Etv Bharat)

मरीज कहते हैं कि शौचालय जाने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है. शौचालय के बाहर किसी परिजन को खड़ा करना पड़ता है या फिर दरवाजे में चादर लगाना पड़ता है.

Sheikh Bhikhari Hospital Toilets in dilapidated condition
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज का शौचालय (ETV BHARAT)

परिजन कहते हैं कि देशभर में शौचालय बनाने को लेकर मुहिम चल रहा है. हर एक घर में शौचालय सरकार ने बनवाया है. मरीज और उनके परिजनों ने प्रबंधन से मांग की है कि शौचालय का दरवाजा जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि लोग इस्तेमाल कर सकें.

Sheikh Bhikhari Hospital Toilets in dilapidated condition
बिना दरवाजे का शौचालय (ETV BHARAT)

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग के डीएस डॉ. राजकिशोर के पास भी इस सवाल का जवाब नहीं है कि आखिर शौचालय का दरवाजा क्यों टूटा हुआ है और अब तक दुरुस्त क्यों नहीं किया गया है. वह भी स्वीकार करते हैं कि महिला और पुरुष दोनों वार्ड की स्थिति कमो वेश यही है. आने वाले दिनों में दरवाजा बने इसे लेकर कदम उठाया जाएगा. शौचालय में दरवाजा का नहीं होना या टूटा होना यह असंवेदनशीलता को दर्शाता है. जरूरत है अस्पताल प्रबंधन संज्ञान ले और दरवाजा दुरुस्त किया जाए.

Sheikh Bhikhari Hospital Toilets in dilapidated condition
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज का शौचालय (ETV BHARAT)

ये भी पढ़ें: हजारीबाग SBMCH में कुव्यवस्था से गर्मी में मरीज हलकान, सोलर सिस्टम और अधिकतर सीलिंग फैन खराब, हाथ पंखा बना सहारा

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 12 घंटे में तीन मरीजों की मौत, अव्यवस्था पर भड़के विधायक प्रदीप प्रसाद

हजारीबाग में ऑक्सीजन नहीं मिलने पर महिला की मौत, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है मामला

Last Updated : June 3, 2026 at 4:21 PM IST