ETV Bharat / state

शरत कविराज ने संभाला जोधपुर पुलिस कमिश्नर का पदभार, 17 साल पहले तीन दिन रहे थे एसपी

शरत कविराज ने कहा कि सीएलजी सदस्यों व अन्य के फीडबैक के आधार पर स्थानीय स्तर की प्राथमिकताएं भी बनाएंगे.

Sharat Kaviraj assumed charge
शरत कविराज ने संभाला पदभार (ETV Bharat Jodhpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 26, 2026 at 3:18 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर: सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में जोधपुर पुलिस कमिश्नर पद पर आईजी शरत कविराज को लगाया है. गुरुवार को कविराज ने पुलिस कमिश्नर के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया. पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पुलिस कमिश्नर ने कमिश्नरेट के प्रमुख अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता महानिदेशक स्तर पर तय किए गए आयामों को पूरा करना है.

उन्होंने यह जरूर माना कि जोधपुर सहित पूरे राजस्थान में नाराकोटिक्स का इस्तेमाल बहुत बड़ी चिंता बन गया है. नशे की वजह से दूसरे अपराध भी बढ़े हैं. उस पर कंट्रोल किया जाएगा. इसके अलावा साइबर क्राइम के विक्टम कम से बने, इसके लिए जागरूता पर हमारा फोकस रहेगा. कविराज ने कहा कि वे खुद टेक्नोलॉजी फ्रेंडली हैं. ऐसे में उसका फायदा जोधपुर को मिल, इसके लिए पुलिस को सुदृढ़ किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कमिश्नरेट अर्बन पुलिसिंग का बहुत अच्छा मॉडल होता है, ऐसे में इसके अधिकारों का प्रभावशाली उपयोग हो सके, इसके प्रयास किए जाएंगे. कविराज ने ओमप्रकाश पासवान की जगह यह पद संभाला है. पासवान सात माह जोधपुर के कमिश्नर रहे थे. उनको अब जयपुर कमिश्नरेट में स्पेशल सीपी लगाया गया है.

नए कमिश्नर शरत कविराज ने बताई अपनी प्राथमिकताएं (ETV Bharat Jodhpur)

पढ़ें: बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने किया ज्वाइन, संगठित अपराध नियंत्रण को लेकर कही यह बात

स्थानीय स्तर की प्राथमिकताएं बनाएंगे: कविराज ने बताया कि हम सीएलजी सदस्यों व अन्य के फीडबैक के आधार पर स्थानीय स्तर की प्राथमिकताएं भी बनाएंगे. क्येांकि जोधपुर अब काफी बदल गया है. बहुत नया और बहुत पुराना दोनों इसमें शामिल है. इससे लोगों की पुलिस से अपेक्षा का निर्धारण करेंगे जिससे थाने उसके आधार पर काम करें. भर्तियों में फर्जीवाड़े के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं अभी एसओजी से ही आ ही रहा हूं. इस सरकार में इस पर नियंत्रण हुआ है. इतना प्रभाव नहीं है. आरपीएससी सहित अन्य एजेंसियों ने बदलाव किया है. इसमें किसी भी एजेंसी को हमारे से सहयोग चाहिएगा, वो हम देंगे. प्रभावी कार्रवाई हो सकेगी.

पढ़ें: नए साल से एक दिन पहले नौकरशाहों को तोहफा, 61 आईएएस, 40 आईपीएस और 23 आईएफएस हुए पदोन्नत

17 साल पहले 3 दिन रहे एसपी: शरत कविराज 2004 बैच के आईपीएस हैं. वे अब तक कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. जोधपुर आने से पहले वे एसओजी के आईजी थे. 2009 में सरकार ने उनको जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के पद पर लगाया था. उन्होंने 8 फरवरी को ज्वाइन किया था. लेकिन 10 फरवरी को हटा दिया गया. इस दौरान बालेसर में प्रदर्शन के दौरान फायरिंग हुई थी. इस तरह वे तीन जोधपुर में एसपी रहे थे.