ETV Bharat / state

लखनऊ के बड़ा इमामबाड़े में शर्मनाक हरकत, युवक ने किया पेशाब, ट्रस्ट की तहरीर पर केस दर्ज

मामले को गंभीरता से लेते हुए हुसैनाबाद एवं सम्बद्ध ट्रस्ट की ओर से चौक कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.

लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा.
लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 2, 2026 at 11:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : राजधानी के ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. नए साल पर इमामबाड़ा में एक युवक ने पेशाब कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए हुसैनाबाद एवं सम्बद्ध ट्रस्ट की ओर से चौक कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस ने प्रकरण में जांच शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक भूलभुलैया के भीतर खुलेआम पेशाब करता नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने और ऐतिहासिक धरोहर की मर्यादा भंग होने को लेकर लोगों में भारी गुस्सा देखा गया. बड़ा इमामबाड़ा के कार्यालय सहायक हबीबुल हसन ने चौक थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है.

हबीबुल हसन ने बताया, इमामबाड़ा राजधानी लखनऊ की प्राचीन इमारत है जो कि लखनऊ की प्राचीन सभ्यता को दर्शाता है तथा मुस्लिम लोगों की धार्मिक भावनाएं इस भवन से जुड़ी हुई हैं. युवक द्वारा किया गया यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करता है. उसका यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है. हुसैनाबाद ट्रस्ट ने धार्मिक स्थल की पवित्रता व गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है.

चौक थाना प्रभारी योगेश उपाध्याय ने बताया कि हबीबुल हसन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. वायरल वीडियो तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात युवक की तलाश की जा रही है. जल्द ही युवक को हिरासत में लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : मेरी पत्नी का यूट्यूबर शादाब जकाती से अफेयर, जान का खतरा... थाने में रोते हुए की शिकायत, ईरम का जवाब- पैसों के लिए जाती हूं