ETV Bharat / state

महिला आरक्षण पर सियासत; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कह दी ऐसी बात

अजय राय ने कहा-कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने 2023 में भारी बहुमत से महिला आरक्षण को समर्थन दिया था. सरकार ने लागू नहीं कराया.

शाहजहांपुर पहुंचे अजय राय.
शाहजहांपुर पहुंचे अजय राय. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : April 20, 2026 at 9:01 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

शाहजहांपुर/बलिया/बरेली : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को परशुराम धाम मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने दर्शन पूजन किया. इसके बाद महिला आरक्षण पर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब दिए. अजय राय ने कहा कि जिसने पत्नी को ठुकरा दिया, वे अब महिलाओं के सम्मान की बात कर रहे हैं. कांग्रेस को कोसने से नाकामियां छिप नहीं सकतीं. उन्होंने महिलाओं और बेटियां से पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर पत्नी को वापस लाने की अपील करने की बात कही है.

महिला आरक्षण पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सपा सांसद सनातन पांडेय के विचार. (Video Credit : ETV Bharat)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश हताशा और निराशा भरा कोरा भाषण था. जो महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं वे भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हैं उनके रहमो करम पर हैं. उनको भ्रमित किया जा रहा है, उनसे कांग्रेस का पुतला फुंकवाया जा रहा है. महिला आरक्षण बिल 2023 में पास चुका था. अब दोबारा बिल की आड़ में मनमाना परिसीमन कराने की मंशा भाजपा की थी. कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने 2023 में भारी बहुमत से महिला आरक्षण को समर्थन दिया था, लेकिन पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार आज तक आरक्षण लागू नहीं कराया.

बरेली में आयोजित सामाजिक न्याय भागीदारी सम्मेलन.
बरेली में आयोजित सामाजिक न्याय भागीदारी सम्मेलन. (Photo Credit : ETV Bharat)

इसके पहले अजय राय शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित परशुराम मंदिर में पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की. इसके अलावा कन्या भोज भी करवाया. इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए. अजय राय ने कहा हमारे नेता राहुल गांधी आंख में आंख डालकर बात करते हैं. कांग्रेस का वजूद कभी नहीं खत्म होगा. कांग्रेस इस देश की आत्मा में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश की महिलाओं से मोदी जी को पत्र लिखकर जशोदाबेन को इंसाफ दिलाने की अपील की है.

जनगणना के बिना महिला आरक्षण पर चर्चा बेमानी ; सनातन पांडे


बलिया से समाजवादी के सांसद सनातन पांडे ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण की बात करने से पहले बीजेपी को देश में जनगणना करानी चाहिए. बिना जनगणना के महिला आरक्षण पर चर्चा अधूरी है. जनगणना के बाद ही सही आंकड़ों के आधार पर आरक्षण तय होगा और तब ही बलिया की लगभग 40 महिलाओं को सम्मान और भागीदारी का अवसर मिल सकेगा. तभी वास्तविक रूप से महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सकेगा.

सांसद सनातन पांडे ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में सामान्य और पिछड़ी वर्ग की महिलाओं को आरक्षण देकर ऐतिहासिक कदम उठाया था. समाजवादी सरकारों ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस काम किए हैं.

महिला आरक्षण बिल जाने पर पीएम मोदी को इस्तीफा देना चाहिए: डॉ. अनिल जयहिंद

बरेली शहर के आईएमए हॉल में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय भागीदारी सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए. कार्यक्रम में महिला आरक्षण, पिछड़े वर्गों की भागीदारी और आगामी चुनावों को लेकर कई राजनीतिक बयान भी सामने आए.


मुख्य अतिथि डॉ. अनिल जयहिंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर जिस तरह की स्थिति बनी है, वह सरकार की नीयत और नीतियों पर सवाल खड़े करती है. अगर सरकार इस मुद्दे पर स्पष्टता और प्रभावी अमल नहीं कर पाती तो नैतिक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने कहा कि पिछड़े वर्गों को वर्तमान सरकार से अपेक्षित लाभ नहीं मिला है. उन्होंने सत्ता में संतुलित भागीदारी सुनिश्चित नहीं होने का आरोप लगाया.

पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने न्यायपालिका और कार्यपालिका में पिछड़े वर्ग के कम प्रतिनिधित्व पर चिंता जताई।. उन्होंने कहा कि उच्च पदों पर ओबीसी वर्ग की भागीदारी बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए. महराजगंज से आए कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश में लगातार मजबूत हो रही है. 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी. लखनऊ से आए पूर्व पीसीएस अधिकारी सुनील वर्मा ने मंडल आयोग, सच्चर कमेटी और जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बंशीधर गंगवार ने की. महानगर अध्यक्ष हरिओम शाक्य ने अतिथियों का स्वागत किया. संचालन प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने किया.

यह भी पढ़ें : धर्मनगरी हरिद्वार पंहुचीं पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन, देखें वीडियो - पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन

यह भी पढ़ें : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का PM MODI पर कटाक्ष; बोले- जिसकी मांग में सिंदूर भरा, उसको कब मिलेगा इंसाफ