शहडोल का रंगीनमिजाज पटवारी, काम के बदले युवती से रिश्वत ली, फिर डर्टी चैटिंग
शहडोल के सोहागपुर क्षेत्र की युवती ने पटवारी की गंदी हरकतों की शिकायत कलेक्टर से मय सबूत की. अखिलेश शुक्ला की रिपोर्ट.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : August 25, 2026 at 5:00 PM IST
शहडोल : सोहागपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पटवारी की अश्लील हरकतों की शिकायत कलेक्टर से की है. युवती ने कलेक्टर को बाकायदा सबूत सौंपकर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. युवती अपनी जमीन संबंधी काम के लिए पटवारी के पास पहुंची थी. काम के बदले रिश्वत लेने के बाद भी पटवारी का मन नहीं भरा. उसने युवती से वाट्सएप पर अश्लील चैटिंग की और फिर होटल मिलने के लिए बुलाया.
पटवारी को 15 हजार की रिश्वत दी
कलेक्टर को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं. वह अपनी अपनी पुश्तैनी जमीन संबंधी काम और जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पटवारी के पास पहुंची. पटवारी ने काम के एवज में उनसे ₹20 हज़ार रुपये की मांग की. उसने ₹15000 नगद दे भी दिए. युवती का कहना है कि पटवारी ने काम करने के बदले उसे होटल में बुलाने और अपने साथ रहने का प्रस्ताव रखा.
कलेक्टर से मय सबूत शिकायत की
युवती ने पटवारी पर मानसिक दबाव और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का आरोप है कि शिकायत करने की बात कहने के बाद पटवारी ने उसका जमीन संबंधी काम नहीं किया. जाति प्रमाण पत्र भी नहीं बनाया. युवती ने पटवारी पर शिकायत नहीं करने के लिए दबाव बनाने और जान से मरवाने धमकी देने का आरोप भी लगाया. युवती ने 22 अगस्त को कलेक्टर को शिकायत संबंधी साक्ष्य सौंपे. इसमें व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हैं.
- वेलेंटाइन डे पर कॉलेज में बेकाबू हुआ स्पोर्ट्स टीचर, छात्रा से अश्लील हरकत
- रीवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती नाबालिग से गंदी हरकत, दूसरे पेशेंट का अटेंडेट गिरफ्तार
बीते 6 माह से परेशान कर रहा पटवारी
युवती कलेक्टर को ये भी बताया कि पटवारी उसे बीते 6 माह से परेशान कर रहा था. युवती के अनुसार पटवारी ने उससे कहा कि तुम्हारा काम कर दूंगा लेकिन होटल में आना पड़ेगा. युवती का कहना है कि शिकायत करने के बाद उसे डर सताने लगा है. पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

