ETV Bharat / state

शहडोल में प्रेमिका का रिश्ता तय होने से टूटा प्रेमी, उठा लिया खौफनाक कदम

शहडोल में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी जान दे दी, प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से सदमें में था मृतक.

shahdol man killed himself
शहडोल में युवक ने की आत्महत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 8:48 AM IST

|

Updated : March 2, 2026 at 8:57 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: अखिलेश शुक्ला

शहडोल: एक युवक एक युवती से बेइंतहा प्यार करता था. लेकिन यवती की शादी कहीं और तय हो गई. यह गम युवक बर्दाश्त नहीं कर सकता और उसने अपनी जिंदगी खत्म कर दी. घटना शहडोल के धनपुरी की है, जहां एक युवक ने अपनी जान दे दी. बताया जा राह है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसने इस तरह का कदम उठाया है. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है.

कहीं और तय हो गया था प्रेमिका का रिश्ता
मामला शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 का है. धनपुरी नंबर 4 के रहने वाले स्टेशनरी संचालक अनुपम उर्फ निशु शर्मा का अनूपपुर जिले की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे. लेकिन हाल ही में युवती का विवाह कहीं और तय हो गया था. इस बात से युवक गहरे सदमे में चला गया, और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था.

कमरे में मृत मिला युवक
बीते दिन अनुपम ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. काफी देर तक जब वहां से कोई आहट नहीं आई. जब परिजन ने गेट खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई, जिससे परिजन चिंता में आ गए. उन्होंने अनहोनी की आशंका के चलते दरवाजे को तोड़ दिया. अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. अनुपम अचेत अवस्था में कमरे में पड़ा था. परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, मर्ग कायम किया और आगे की वैधानिक कार्रवाई भी शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो का कहना है कि, ''धनपुरी नंबर चार में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. आशंका है कि, प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने सुसाइड किया है. मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की जांच पड़ताल की जा रही है.''

Last Updated : March 2, 2026 at 8:57 AM IST